फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gurudwara commette boycott jathedar due to gurmeet ram rahim

राम रहीम को माफी का विवाद गहराया, जत्थेदारों का बायकॉट

Tue, 29 Sep 2015 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 29 Sep 2015 03:02 PM IST
विज्ञापन
gurudwara commette boycott jathedar due to gurmeet ram rahim

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को माफी का विवाद गहराता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर तमाम गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों और सिख संगठनों के नुमाइंदों की बैठक हुई। इसमें डेरा प्रमुख संबंधी फैसले पर तीखा रोष जताया गया। एसजीपीसी मेंबर हरदीप सिंह की अगुवाई में हुई मीटिंग में 12 कमेटियों ने जत्थेदारों के बायकॉट का ऐलान कर दिया।

विज्ञापन


हरदीप सिंह ने कहा कि ज्ञानी गुरबचन सिंह और उनके साथी जत्थेदारों ने सियासी प्रभाव में पंथक हितों के खिलाफ कार्रवाई की। अब इन सरकारी जत्थेदारों को गुरुद्वारों की स्टेज पर नहीं बुलाया जाएगा। न ही संगत इनके फैसले मानने के लिए पाबंद होंगी।
विज्ञापन


काफी विचार के बाद इस नतीजे पर पहुंचा गया है कि ये लोग सिख कौम के नहीं, बल्कि सीएम प्रकाश सिंह बादल और एसजीपीसी प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ के जत्थेदार हैं। इनके फैसले पंथक भावनाओं की पूर्ति करने के बजाय पंथ विरोधी शक्तियों को बल देते हैं। ऐसे कारनामों ने सिख कौम को पूरी तरह खोखला कर दिया है। सिरसा डेरे के प्रमुख संबंधी ताजा फैसले के बाद जत्थेदार सारे सिख जगत में बेपर्दा हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरा प्रमुख के कारनामे माफी के लायक नहीं

gurudwara commette boycott jathedar due to gurmeet ram rahim

शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के प्रधान परमजीत सिंह सरना ने श्री अकाल तख्त से पांच सिंह साहिबान की ओर से डेरा सच्चा सौदा के मुखी राम रहीम को माफी दिए जाने की आलोचना की है। साथ ही उन्होंने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधकों को भी आड़े हाथों लिया है। प्रेस विज्ञप्ति में परमजीत सिंह सरना ने कहा कि राम रहीम के कारनामे न तो माफी के काबिल है और जत्थेदारों को कोई अधिकार नहीं है कि वह बिना किसी से सलाह मशवरा किये माफी दें। उन्होंने कहा कि वह जत्थेदार अकाल तख्त ज्ञानी गुरबचन सिंह से फोन पर बातचीत करके अपना रोष प्रगट कर चुके हैं।

सवाल उठाना जायज नहीं
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान प्रोफेसर किरपाल सिंह बडूंगर ने कहा कि डेरा सिरसा प्रमुख संत राम रहीम को माफी देने के मामले में श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले पर सवाल उठाना जायज नहीं है। क्योंकि सिंह साहिब का हुक्मनामा इलाही फरमान है। वैसे भी माफी देना सिख परंपरा का हिस्सा है। इस फैसले से पंजाब के सामाजिक हालातों पर सकारात्मक असर पड़ेगा। साथ ही सिख भाईचारे व डेरा श्रद्धालुओं के बीच पैदा तनाव को खत्म करने में मदद मिलेगी।

वह गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में आयोजित जिले की एसजीपीसी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। जिला अकाली दल महासचिव एवं प्रमुख प्रवक्ता नरदेव सिंह आकड़ी ने कहा कि डेरा प्रमुख की ओर से सिखों के खिलाफ केस वापस लेने की अपने श्रद्धालुओं को दी हिदायत भी सराहनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed