फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gurmeet ram rahim feedback on akal takht uturn on pardon

माफी पर अकाल तख्त के Uटर्न पर बोले राम रहीम

Sun, 18 Oct 2015 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Sun, 18 Oct 2015 10:36 AM IST
विज्ञापन
gurmeet ram rahim feedback on akal takht uturn on pardon

अकाल तख्त के माफीनामे का फैसला वापिस ले लिए जाने के बाद गुरमीत राम रहीम ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अकाल तख्त का यह फैसला उनकी समझ से परे है धर्म में ऐसा पहली बार सुनने को मिला है कि फैसला रद किया गया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके पीछे राजनीति भी हो सकती हैं । पर वे समाज में भाईचारा चाहते  हैं। उन्होंने कहा कि सिख पर दर्ज मुकदमे वापस लेने के फैसले पर डेरा कायम है और इसमें कोई फेरबदल नहीं होगा।
विज्ञापन


वे अपने पिता बापू मग्घर सिंह की याद में आयोजित जन कल्याण परमार्थी शिविर व मुफ्त कानूनी हक शिविर के उद्घाटन अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

अकाल तख्त जाने, वे क्या करते और क्या नहीं

gurmeet ram rahim feedback on akal takht uturn on pardon

श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से माफीनामा का फैसला वापस लिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से माफीनामा का मजमून लिखित में भेजा गया था और उस माफीनामे पर उन्होंने हस्ताक्षर किए थे।

उन्होंने कहा कि वे ही जाने वे क्या करते हैं। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से माफ किए जाने के बाद सिख धर्म के बुद्धिजीवी वर्ग ने श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले की सराहना की थी, जिसमें त्रिलोचन सिंह भी शामिल थे।

'व्यक्ति को मांस खाना ही नहीं चाहिए'

gurmeet ram rahim feedback on akal takht uturn on pardon

बीफ विवाद पर उन्होंने कहा कि व्यक्ति को मांस खाना ही नहीं चाहिए, मांस व्यक्ति के लिए नहीं बना है। वैज्ञानिक साबित कर चुके हैं कि मांस खाने वाले को आंत का कैंसर होता है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर वो पशु-पक्षी जो लुप्त होने के कगार पर उसका संरक्षण जरूर होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed