{"_id":"904f61baa7b1c6f017b366b0e68ef6f6","slug":"gurmeet-ram-rahim-facebook-issue-in-highcout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरमीत राम रहीम का फेसबुक विवाद हाईकोर्ट पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरमीत राम रहीम का फेसबुक विवाद हाईकोर्ट पहुंचा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Jul 2015 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म में आने के बाद फेसबुक पर डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की तस्वीर पर टिप्पणी का मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है।
विज्ञापन
फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले के खिलाफ दर्ज मामला रद्द करने को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
लुधियाना के हरमीत सिंह ने एडवोकेट लवलीत ठाकुर के माध्यम से याचिका दायर कर कहा है कि पुलिस ने उसके खिलाफ गलत मामला दर्ज किया है।
सुप्रीम कोर्ट में एक मामले का हवाला देते हुए कहा है कि डेरा प्रमुख के खिलाफ फेसबुक पर कोई गलत टिप्पणी नहीं की गई, लिहाजा मामला बनता ही नहीं और एफआईआर रद्द की जानी चाहिए। फिल्म के बाद डेरा प्रमुख की फेसबुक पर एक तस्वीर अपलोड की गई थी। इस पर दो सौ टिप्पणियां आई थीं।
विज्ञापन
हरमीत सिंह ने टिप्पणी की थी कि डेरा प्रमुख को फिल्मों की जगह रेस्लिंग में जाना चाहिए। एक डेरा प्रेमी ने इस टिप्पणी को उसकी भावनाएं आहत होने की बात कहते हुए पुलिस के पास शिकायत की थी।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने हरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसी एफआईआर को रद्द कराने के लिए वह हाईकोर्ट पहुंचा।
जस्टिस टीएस ढींडसा की एकल बेंच ने एफआईआर में अगली कार्रवाई पर रोक लगा दी है और साथ ही सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।