फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurdaspur Health Department raids in Ludhiana

गुरदासपुर स्वास्थ्य विभाग का लुधियाना में छापा, भ्रूण लिंग जांच करते एक को पकड़ा

Thu, 21 May 2020 11:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 May 2020 11:05 PM IST
सार

  • 20 दिन से आरोपी को दबोचने के लिए स्वास्थ्य विभाग कर रहा था काम 
  • एक जांच करने की एवज में 15 से 20 हजार रुपये करता था चार्ज 

विज्ञापन
Gurdaspur Health Department raids in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

गुरदासपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लुधियाना के जमालपुर एरिया में साईं क्लीनिक पर छापेमारी करते एक आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी भ्रूण लिंग जांच का काम कर रहा था। गुरदासपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम इस आरोपी को 20 दिन से ट्रैक कर रही थी। मंगलवार को यह उनकी गिरफ्त में आ गया। सिविल सर्जन गुरदासपुर डॉक्टर किशन चंद इस टीम की खुद अगुवाई कर रहे थे। 

विज्ञापन


आरोपी से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद कर मुंडिया चौकी को सौंप दिया गया है। गुरदासपुर सिविल सर्जन डॉक्टर किशन चंद ने बताया कि साईं क्लीनिक का संचालक राकेश कुमार भ्रूण लिंग जांच करने का काम काफी दिनों से कर रहा था। इसका नेटवर्क अमृतसर और गुरदासपुर एरिया में भी था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 13' प्रतिभागी शहनाज गिल के पिता पर दुष्कर्म केस, बेटा बोला- बदनाम करने की साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत उनके पास भी पहुंची तो उनकी टीम ने इसे काबू करने की कोशिश की। हर बार किसी तरह यह गिरफ्त में नहीं आ रहा था। आखिरकार उन्होंने दो महिलाओं को तैयार किया। आरोपी राकेश कुमार के साथ फोन पर संपर्क किया गया। दोनों महिलाओं ने भ्रूण लिंग जांच करवाने की बात की। उक्त आरोपी ने उन्हें बुधवार सुबह पांच बजे बात करने के लिए कहा। 
 

तय समय पर महिलाओं ने उससे फोन पर संपर्क किया। पहले उसने होशियारपुर के पास किसी जगह आने के लिए कहा। कुछ समय बाद उन्हें लुधियाना आने के लिए कहा। जैसे ही वह लुधियाना पहुंचे तो आरोपी ने उन्हें जमालपुर स्थित साईं क्लीनिक पहुंचने के लिए कह दिया। क्लीनिक पर पहुंचते ही दोनों महिलाएं अंदर चली गईं तो आरोपी ने उनसे दस हजार रुपये की मांग की। 

उसी समय उनकी टीम पुलिस पार्टी के साथ क्लीनिक के अंदर पहुंच गई और आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी के पास एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद की गई है। इसका इस्तेमाल वह भ्रूण लिंग जांच करने के लिए करता था। वही उसकी डिग्री के बारे में अलग से जांच होगी। 

उधर पुलिस चौकी मुंडिया प्रभारी सब इंस्पेक्टर हरभजन सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग टीम की कार्रवाई के बाद आरोपी राकेश कुमार को हिरासत में ले लिया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लिखित में शिकायत दे रहे हैं। शिकायत के अनुसार ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed