फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gulab become Ambala Lok Sabha vice-presidents.

Chandigarh News: गुलाब सिंह और सुरेंद्र सिंह बने आप के अंबाला लोकसभा उपाध्यक्ष

Thu, 31 Aug 2023 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gulab become Ambala Lok Sabha vice-presidents.
आम आदमी पार्टी ने 1338 सर्किल पदाधिकारी नियुक्त किए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने हरियाणा आम आदमी पार्टी के संगठन को विस्तार देते हुए प्रदेश के सर्किल स्टार के 1338 पदाधिकारियों की नियुक्ति की। इसके अलावा, मुख्य विंग के अंबाला ब्लॉक अध्यक्ष, लोकसभा सह सचिव, लोकसभा उपाध्यक्ष, जिला सह सचिव की सूची जारी की। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि 2024 चुनावों के मद्देनजर प्रदेश में सबसे मजबूत संगठन का निर्माण किया जायेगा। आने वाले समय में प्रदेश के एक एक गांव में 21 सदस्यों की कमेटी बनाकर गांव तक आम आदमी पार्टी संगठन का विस्तार किया जाएगा। यमुनागर के ऋषिपाल प्रदेश विंग में सह सचिव और नसीब सिंह बुद्धिजीवी विंग के प्रदेश सह सचिव बनाए गए। गुलाब सिंह और सुरेंद्र सिंह राठी को अंबाला लोकसभा उपाध्यक्ष, रणवीर सिंह, अमित तोमर, राकेश कुमार और सोमनाथ ब्लॉक अध्यक्ष, राजन भाटिया, मनीष मेहता, जसपाल राणा, नवीन शर्मा, जसपाल सिंह, रणबीर सिंह, अशदीप कनोजिया, परमजीत सिंह, सर्वजीत सिंह, जसवीर सिंह, करमबीर सिंह और करण सिंह को जिला सह सचिव बनाया गया। वहीं रमन धीमान, हरविंदर सिंह और नवाब जैलदार को अंबाला जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं विजय वर्मा और अश्विनी शर्मा को पंचकूला एक्स एम्प्लॉय एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष बने। इनके साथ 1338 सर्किल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed