फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Guest teachers will protest at the residence of BJP MLAs on July 13

Chandigarh News: अतिथि अध्यापक 13 जुलाई को भाजपा विधायकों के आवास पर करेंगे प्रदर्शन

Tue, 09 Jul 2024 06:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Guest teachers will protest at the residence of BJP MLAs on July 13
नियमित करने की मांग को लेकर फिर आंदोलन का बिगुल बजाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अतिथि अध्यापकों ने नियमित करने की मांग को लेकर फिर आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। अतिथि अध्यापक अब 13 जुलाई को प्रदेशभर में भाजपा विधायकों के आवास पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक धरना-प्रदर्शन करेंगे। 14 जुलाई को सुबह 8 बजे विपक्ष के प्रदेश अध्यक्षों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष पारस शर्मा ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। महासचिव राजीव चंदाखेड़ी ने कहा, 13 जुलाई को बाजारों में जुलूस निकाला जाएगा और आम जनता से भी समर्थन मांगा जाएगा। पारस शर्मा यमुनानगर में कृषि मंत्री के आवास पर धरना देंगे और अगले दिन कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपेंगे। संघ के नेताओं ने चेताया कि यदि सरकार ने 18 साल से लगे हुए गेस्ट टीचर्स को रेगुलर नहीं किया तो इसकी कीमत सरकार को चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed