फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Guest Teachers Protest and Strike in Haryana

सरकार बोली, बात करनी है तो अनशन खत्म करो

Tue, 18 Feb 2014 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Feb 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
Guest Teachers Protest and Strike in Haryana
सोलह हजार गेस्ट टीचरों को पक्का करने की बातचीत करने के मामले में सरकार ने दो टूक जवाब दिया है। उन्हें कहा गया है कि अगर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बात करनी है, तो अनशन समाप्त करो, टेंट उखाड़ो।
विज्ञापन


गेस्ट टीचरों ने सरकार की यह दो टूक बात नामंजूर कर दी है। नतीजतन 11 गेस्ट टीचरों का आमरण अनशन सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी रहा।

टीचर यूनियन के प्रधान राजेंद्र शास्त्री ने कहा कि सोमवार को सीआईडी के डीएसपी रतन सिंह ने उन्हें सरकार की तरफ से संदेश दिया कि वह अपनी मांगों पर मुख्यमंत्री से बात करना चाहते हैं, तो अनशन तोड़ें, अनशन स्थल पर लगा टेंट उखाड़ें, उसके बाद मुख्यमंत्री के साथ बात करें।
विज्ञापन


शास्त्री ने कहा कि हालांकि, छह गेस्ट टीचरों ने रविवार को भी मुख्यमंत्री से बात की थी, मगर सीएम ने भी यही शर्त थोप दी थी। सोमवार को भी वही शर्त थोप दी। सरकार के इस अड़ियल रवैये से गेस्ट टीचर नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डीएसपी को यह संदेश भी दिया था कि अनशन पर बैठे सब 11 गेस्ट टीचर सीधे अनशन स्थल से उठकर मुख्यमंत्री के साथ बातचीत करने जा सकते हैं, मगर उनकी यह मांग भी अस्वीकार कर दी।

शास्त्री ने कहा कि सोमवार को गेस्ट टीचरों ने छुट्टी लेकर सब कांग्रेसी विधायकों और सरकार को समर्थन दे रहे गैर कांग्रेसी विधायकों के घरों के आगे प्रदर्शन किए गए।


उनकी मांग है कि सरकार सब 16000 गेस्ट टीचरों को रेगुलर करे। उधर, सरकार की तरफ से शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल अनशन पर कह चुकी हैं कि सरकार गेस्ट टीचरों के पदों को रिक्त नहीं मान रही है। मुख्यमंत्री ने उनका वेतन पहले ही काफी बढ़ा रखा है। रेगुलर करने में अदालते के कई फैसले आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed