फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GST raids on 9 locations of Classic-44 Bakery

Chandigarh News: क्लासिक-44 बेकरी के 9 ठिकानों पर जीएसटी का छापा

Wed, 03 Sep 2025 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
GST raids on 9 locations of Classic-44 Bakery
चंडीगढ़। आबकारी एवं कराधान विभाग ने शहर की मशहूर क्लासिक-44 बेकरी के 9 आउटलेट्स पर मंगलवार देर शाम छापा मारा। विभाग की तीन टीमों ने इन ठिकानों पर पहुंचकर बिल और बिक्री के रिकॉर्ड जब्त किए। यह कार्रवाई बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की गलत तरीके से एडजस्टमेंट करने की शिकायतें मिलने के बाद की गई। सेक्टर-44 के साथ सेक्टर-19, 34, 40, 15 व अन्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जीएसटी अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी के दौरान बिल और सेल्स रिकॉर्ड में कई तरह की खामियां पाई गईं। जांच में सामने आया है कि क्लासिक-44 के कुछ आउटलेट्स की जानकारी जीएसटी विभाग को नहीं दी गई थी जिससे टैक्स चोरी की आशंका और बढ़ गई है। इसके अलावा कई आउटलेट्स पर ग्राहकों को बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री के लिए बिलिंग मशीन का उपयोग नहीं किया जा रहा था और न ही ग्राहकों को बिल दिए जा रहे थे। इन सभी अनियमितताओं के बाद जीएसटी विभाग ने सभी रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं और क्लासिक-44 बेकरी चेन को नोटिस जारी किया है। हर आउटलेट के मैनेजर को पुराने रिकॉर्ड विभाग में जमा कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

आईटीसी में हेराफेरी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर (ईटीसी) हरि कल्लिक्कट ने बताया कि उन्होंने एईटीसी प्रदीप रावल को निर्देश दिए हैं कि जो भी व्यापारी गलत तरीके से आईटीसी एडजस्टमेंट कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कुछ व्यापारी आईटीसी में हेराफेरी करके टैक्स बचा रहे हैं और अपने वास्तविक मुनाफे को प्रशासन से छिपा रहे हैं, जिससे सरकार के राजस्व में कमी आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में ऐसे और भी व्यापारियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed