फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Grenade attack: Search for second accused intensified, police will bring Rohan Masih to Chandigarh

ग्रेनेड हमला : दूसरे आरोपी की तलाश तेज, रोहन मसीह को पुलिस ले आएगी चंडीगढ़

Sat, 14 Sep 2024 05:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Grenade attack: Search for second accused intensified, police will bring Rohan Masih to Chandigarh
चंडीगढ़। सेक्टर-10 में कोठी नंबर-575 पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी रोहन मसीह को अब चंडीगढ़ पुलिस अमृतसर से प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। मसीह को शुक्रवार को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है। अब उसके दूसरे साथी के भी जल्द पकड़े जाने की उम्मीद है। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस ने ऑटो चालक कुलदीप को भी गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

ऑटो चालक कुलदीप के खिलाफ सेक्टर-11 थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को अदालत से उसका आठ दिन का रिमांड मांगा लेकिन अदालत ने चार दिन का ही पुलिस रिमांड मंजूर किया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। कुलदीप से अभी कुछ और नई व अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस की विभिन्न टीमें भी रोहन मसीह के साथी को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही हैं। हैंड ग्रेनेड हमले के कुछ घंटे के बाद ही हैप्पी पासिया ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। सूत्रों के अनुसार, दूसरे हमलावर को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, मगर अभी तक उसकी पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस भी कर रही छापेमारी
अब तक जांच में सामने आया है कि यह हमला आतंकी हरविंदर रिंदा के इशारे पर यह हमला किया गया था। वह पाकिस्तान में रहकर आईएसआई के लिए काम कर रहा है। धमाके की सूचना मिलते ही एनआईए, चंडीगढ़ पुलिस, पंजाब पुलिस, सीआरपीएफ और पंजाब की एंटी गैंगस्टर टाक्स फोर्स के अलावा आईबी और सीआईडी की टीमें मौके पर पहुंच गईं थीं। उसके बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए सभी जांच एजेंसियों की सात टीमें गठित की गईं थीं।


अमृतसर पुलिस से संपर्क साध रही चंडीगढ़ पुलिस
पंजाब में एक हमलावर के पकड़े जाने के बाद से ही चंडीगढ़ पुलिस भी अमृतसर पुलिस के साथ लगातार संपर्क में है। पंजाब डीजीपी ने भी चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से आगे की जांच करने को लेकर ट्वीट किया है। वहीं, चंडीगढ़ की पुलिस अब भी लगातार पंजाब में अपनी निगरानी बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed