{"_id":"60fdcf7f8ebc3e57f6625b3f","slug":"green-trees-cut-in-the-name-of-road-widening-chandigarh-news-pkl421336786","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क चौड़ीकरण के नाम पर काटे हरे-भरे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क चौड़ीकरण के नाम पर काटे हरे-भरे पेड़
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में काटे गए पेड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सड़क के चौड़ीकरण के नाम पर शहर में हरियाली पर कुल्हाड़ी चलाने का काम जारी है। रेलवे स्टेशन से सीटीयू वर्कशॉप की ओर जाने वाली सड़क के दोनों तरफ करीब एक दर्जन पेड़ों को काट दिया गया है। चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग का कहना है कि इस सड़क पर ट्रैफिक लगातार बढ़ रहा है। अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क को चौड़ा करने की गुंजाइश थी। इसलिए पेड़ों को काटा गया है। काटे गए पेड़ों के बदले चार गुना पौधे रोपे जाएंगे।
चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग की ओर इस समय इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सीटीयू वर्कशॉप के सामने स्थित सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। कई बैठकों में इस सड़क पर लगने वाले जाम के बारे में चर्चा हुई थी। जाम से निपटने के लिए सड़क के चौड़ीकरण के अलावा कोई दूसरा विकल्प भी नहीं था। पिछले कुछ सालों से इस रोड पर ट्रैफिक भी बढ़ा है। दरअसल हाउसिंग बोर्ड, पंचकूला, मौलीजांगरा, विकास नगर और बलटाना से चंडीगढ़ आने वाले लोग भी इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। बैठक में अधिकारियों ने सड़क के चौड़ीकरण की सहमति दी। इसमें कई पेड़ बाधा बन रहे थे। चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि पेड़ों को हटाए बिना सड़क को चौड़ा नहीं किया जा सकता था। इसलिए
पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई है।