फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Green Enclave Welfare Society, Zirakpur News

'राम रहीम के समर्थक घुस आए थे घरों में, हमारी सुरक्षा के लिए नहीं इंतजाम'

Wed, 20 Dec 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 20 Dec 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
Green Enclave Welfare Society, Zirakpur News
राम रहीम फैसला - फोटो : File Photo
जीरकपुर की ग्रीन एनक्लेव वेलफेयर सोसायटी ने व्यवस्था के अभाव के चलते बढ़ रही चोरी की घटनाओं का जिक्र करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए हाईकोर्ट में गुहार लगाई है। इस मामले में उन्होेंने कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था सही न होने के कारण पंचकूला में राम रहीम की सजा सुनाने के बाद हुई हिंसा के दौरान उनके घरों में राम रहीम के समर्थक घुस आए थे। 
विज्ञापन


मामले में याचिका दाखिल करते हुए ग्रीन एनक्लेव वेलफेयर सोसायटी ने एडवोकेट सौरभ बजाज के माध्यम से कहा कि उनके क्षेत्र में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। न तो आसपास कोई पुलिस पोस्ट है और न ही किसी तरह की पेट्रोलिंग। लगातार जनसंख्या बढ़ने के साथ-साथ क्षेत्र पर दबाव भी बढ़ता जा रहा है। लेकिन पुलिस की तैनातगी उसके अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन


याची ने कहा कि उन्होंने सोसायटी में गेट लगाने के लिए भी एमसी को आवेदन किया था, जिसे मंजूरी नहीं दी गई। याची ने कहा कि जिस प्रकार बीते दिनों राम रहीम को सजा के बाद उसके समर्थकों ने तांडव मचाया था उसके चलते लोग सोसायटी में घुस आए थे। इससे सोसायटी में लोगों की सुरक्षा दांव पर लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट से याची ने अपील की कि पुलिस को सुरक्षा इंतजाम के आदेश दिए जाएं तथा सोसायटी में गेट लगाने के लिए अनुमति दी जाए। याची ने कहा कि इसके लिए एमसी को एक रिप्रजेंटेशन भी सौंपी गई थी परंतु उस पर भी निर्णय नहीं लिया गया। हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए एमसी को आदेश दिए कि एक माह के भीतर रिप्रजेंटेशन पर फैसला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed