{"_id":"65532c75daf135d78f0dd764","slug":"grandson-of-former-haryana-home-minister-filed-petition-for-protection-in-punjab-haryana-high-court-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पूर्व गृह मंत्री के नाती गोकुल सेतिया को बंबीहा गैंग से खतरा, सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पूर्व गृह मंत्री के नाती गोकुल सेतिया को बंबीहा गैंग से खतरा, सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से लगाई गुहार
Tue, 14 Nov 2023 02:03 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 14 Nov 2023 02:03 PM IST
सार
याचिका में सेतिया ने बताया कि मोहाली में राज्य पुलिस के ऑपरेशन सेल ने बंबीहा गैंग के दो गैंगस्टरों, सिरसा के कुलदीप सिंह किंगरा और कोटकपुरा के हरिंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। इन दोनों का नेतृत्व लकी पटियाल कर रहा है। पूछताछ में कुलदीप ने खुलासा किया था कि बंबीहा गैंगस्टर समूह याचिकाकर्ता को निशाना बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : File Photo
विस्तार
हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री स्वर्गीय लक्ष्मण दास अरोड़ा के नाती गोकुल सेतिया ने बंबीहा गैंग से अपने और अपने परिवार की जीवन और स्वतंत्रता को खतरा बताते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। सेतिया ने 2019 में सिरसा से गोपाल कांडा के खिलाफ चुनाव लड़ा था और इस बार भी वह संभावित उम्मीदवार हैं। हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दाखिल याचिका पर जल्द सुनवाई होगी।
याचिका में सेतिया ने बताया कि मोहाली में राज्य पुलिस के ऑपरेशन सेल ने बंबीहा गैंग के दो गैंगस्टरों, सिरसा के कुलदीप सिंह किंगरा और कोटकपुरा के हरिंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। इन दोनों का नेतृत्व लकी पटियाल कर रहा है और इनके खिलाफ 19 दिसंबर 2022 को एफआईआर दर्ज की गई थी। पूछताछ में कुलदीप ने खुलासा किया था कि बंबीहा गैंगस्टर समूह याचिकाकर्ता को निशाना बनाना चाहते हैं और इसके लिए योजना तैयार की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: विवाहित व्यक्ति का सहमति संबंध में रहना दूसरे विवाह जैसा अपराध, याचिका खारिज
विज्ञापन
16 फरवरी 2023 को पंजाब पुलिस ने खतरे के संबंध में हरियाणा पुलिस को सूचित किया था। इस सूचना के बाद सिरसा के एसपी ने याचिकाकर्ता को तत्काल पुलिस सुरक्षा मुहैया करवा दी थी। 28 फरवरी को याची ने बुलेट प्रूफ वाहन व हथियार लाइसेंस के लिए सिरसा के डीसी को आवेदन दिया था।
जून में याची को लकी पटियाल का कॉल आया। इसमें याची को धमकी दी गई और जान की सुरक्षा के बदले पैसे की मांग की गई। याची की शिकायत पर इस बारे में सिरसा में ही एफआईआर दर्ज की गई थी। बढ़ रही धमकियों के चलते याची ने मौजूदा सुरक्षा अपर्याप्त बताते हुए इसे बढ़ाने के लिए एडीजीपी सीआईडी, डीजीपी हरियाणा और सिरसा के एसएसपी को आवेदन सौंपा था। गोकुल ने याचिका में कहा कि वह 2024 के विधानसभा चुनाव में सिरसा से संभावित उम्मीदवार हैं।