{"_id":"58209c644f1c1b6729b37b75","slug":"govt-give-5-crore-to-a-player-but-why-only-5-lakh-for-martyr-says-shandilya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'खिलाड़ियों को 5 करोड़, देश के लिए अपनी जान देने वाले को सिर्फ 5 लाख क्यों?'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'खिलाड़ियों को 5 करोड़, देश के लिए अपनी जान देने वाले को सिर्फ 5 लाख क्यों?'
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन
Updated Tue, 08 Nov 2016 05:22 PM IST
विज्ञापन
शहीद गुरसेवक सिंह का अंतिम संस्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर सवाल उठा हैं कि देश के लिए मेडल लाने वाले को सरकार 5 करोड़, लेकिन देश के लिए जान देने वाले को सिर्फ 5 लाख ही क्यों? ये सवाल उठाया है ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने।
बता दें कि एलओसी पर पाकिस्तान की गोलाबारी में पंजाब के तरनतारन के बहादुर सैनिक गुरसेवक सिंह शहीद हो गए थे। वो जम्मू कश्मीर के पुंछ में कृष्णाघाटी में तैनात थे। पंजाब सरकार ने गुरसेवक के परिवार को पांच लाख रुपए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का एलान किया है।
इसी आर्थिक सहायता पर अब सवाल उठ रहें है। शहीद गुरसेवक सिंह के परिवार को ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने केंद्र सरकार से 1 करोड़ व राज्य सरकार से 50 लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

गुरसेवक सिंह के परिवार को ब्रेव फैमिली अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित
देश के लिए अपनी जान देने वाले को सिर्फ 5 लाख क्यों?
शांडिल्य ने कहा कब तक देश के जवान शहीद होते रहेंगे। शांडिल्य ने कहा दु:ख की बात है ओलंपिक व कबड्डी में जीते खिलाड़ियों को पंजाब सरकार 5-5 करोड़ देती है। उनके लिए सम्मान समारोह रखती है, उन्हें सरकारी नौकरी देती है पर शहीद परिवार को कोई नहीं पूछता।
शांडिल्य ने कहा जल्द शहीद गुरसेवक सिंह के परिवार को ब्रेव फैमिली अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। शांडिल्य ने कहा मोदी सरकार केंद्र में बिल लेकर आए जिसमें शहीद जवान के परिवार को 1 करोड़ की राशि, परिवार के सदस्य को नौकरी व परिवार को पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी देने प्रावधान हो। इसके लिए मोदी से मिलने के लिए समय भी मांग लिया गया है।