फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Governor said Rural security committees will be formed in entire Punjab

पंजाब: राज्यपाल बोले- पाकिस्तान सीधा मुकाबला नहीं कर सकता, नशा भेज हमारी युवा पीढ़ी को बर्बाद करना चाहता है

Fri, 13 Oct 2023 02:01 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Oct 2023 02:01 AM IST
सार

राज्यपाल ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी पाकिस्तान से की जा रही है। पाकिस्तान सीधे मुकाबला नहीं कर सकता, इसलिए अवैध रूप से नशा भेजकर हमारी युवा पीढ़ी को बर्बाद करना चाहता है। पाकिस्तान की इस साजिश में हमारे कुछ अपने ही लोग साथ देकर हमारी पीठ में छुरा घोंप रहे हैं।

विज्ञापन
Governor said Rural security committees will be formed in entire Punjab
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि राज्य में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के बीच मजबूत तालमेल से नशे की दवाओं की बरामदगी 50 प्रतिशत बढ़ी है। अब ड्रोन से तस्करी की बड़ी चुनौती सामने आई है। जिससे निपटने के लिए सीमा पर एंटी ड्रोन सिस्टम लगाने की तैयारी की जा रही है। सीमा के 15 किमी के दायरे में बनाई गई ग्रामीण सुरक्षा कमेटियों की सफलता के बाद मुख्य सचिव पंजाब को पूरे राज्य में ऐसी सुरक्षा समितियां गठित करने का निर्देश दिया है। यह उन्होंने स्वीकार कर लिया है। 

विज्ञापन


पंजाब के सभी गांवों में 21 सदस्यीय सुरक्षा कमेटियां बनाई जाएंगी, जो नशे और अवैध खनन के खात्मे के लिए काम करेंगी। राज्यपाल गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में पंजाब पुलिस सहित देश की सुरक्षा में लगी अलग-अलग एजेंसियों के पंजाब प्रमुखों के साथ विस्तृत बैठक कर मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी पाकिस्तान से की जा रही है। पाकिस्तान सीधे मुकाबला नहीं कर सकता, इसलिए अवैध रूप से नशा भेजकर हमारी युवा पीढ़ी को बर्बाद करना चाहता है। पाकिस्तान की इस साजिश में हमारे कुछ अपने ही लोग साथ देकर हमारी पीठ में छुरा घोंप रहे हैं। ऐसे लोग भी हमारे दुश्मन हैं। इसे रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह गंभीर हैं।

राज्यपाल ने कहा कि हमारी सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के कारण भारत-पाकिस्तान की सीमा पर तस्करी कम होने के बाद भी नशे की आवक बढ़ी है, इससे साफ है कि यह सप्लाई हमारे पड़ोसी राज्यों से भी हो रही है। जिसे रोकने के लिए लोगों को पुलिस का सहयोग करना चाहिए। पड़ोसी राज्यों में क्या गतिविधियां चल रही हैं, इस पर एजेंसियों को पूरी नजर रखनी चाहिए।

नशा तस्करों से संबंध रखने वाले पुलिसकर्मियों खिलाफ भी होगी सख्त कार्रवाई

एक जवाब में डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 15 अगस्त 2024 तक नशा खत्म करने की घोषणा की है और हम इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। नशे के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। जो भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी नशे के सौदागरों से संबंध में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed