फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government will take strict action against those who do not take corona vaccine in Haryana

हरियाणा: कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने वालों पर एक जनवरी से सख्ती, बस, रेलवे स्टेशन, होटल व मॉल्स में नहीं मिलेगा प्रवेश

Wed, 22 Dec 2021 03:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Dec 2021 03:27 PM IST
सार

अगर आप ने कोरोना टीकाकरण नहीं करवाया तो एक जनवरी से हरियाणा में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बिना टीकाकरण वाले लोगों पर एक जनवरी से कार्रवाई करने को कहा है। इन लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
Government will take strict action against those who do not take corona vaccine in Haryana
अनिल विज - फोटो : Twitter : @anilvijminister

विस्तार

हरियाणा में 41 प्रतिशत आबादी को कोविड रोधी वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगी है। ऐसे लोगों पर अब सख्ती होगी। दूसरी डोज न लगवाने वालों को 1 जनवरी 2022 से रेस्तरां, मॉल, बैंक, कार्यालयों, बसों और रेलवे स्टेशन में प्रवेश नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को विधानसभा में इसकी घोषणा की। उन्होंने कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर विपक्ष की ओर से लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में कहा कि यह आदेश नए साल पर सख्ती से लागू हो जाएंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर सवाल-जवाब के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विज के साथ अभय चौटाला की बहस भी हुई। अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा विधायक जगदीश नायर के भाई को कोविड की दूसरी लहर में बेड तक नहीं मिला। उन्होंने मुझसे भी संपर्क किया। बाद में मामला मुख्यमंत्री के पास पहुंचा और उनकी सिफारिश पर बेड मिला। विधायक का ही यह हाल है तो आम लोगों की क्या हालत हुई होगी। अभय ने नए मेडिकल कॉलेज खोलने पर भी सरकार को घेरा। विज ने कहा कि बेड तो मिल गया, चाहे सीएम की सिफारिश से ही क्यों नहीं। इनेलो ने दस साल सत्ता में रहने के दौरान कितने मेडिकल कॉलेज खोले।
विज्ञापन


93 प्रतिशत को पहली खुराक 59 प्रतिशत को दूसरी खुराक लग चुकी है। 31 दिसंबर तक सभी को दोनों डोज लगाने का लक्ष्य है। विज ने बताया कि हवाई अड्डा प्राधिकारी से मिली अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सूची में से 22918 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को निगरानी में लिया है। 17933 आटीपीसीआर परीक्षण किए गए हैं। इनमें से संक्रमितों के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे हैं, परिणाम अपेक्षित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेश सरकार की तैयारी
विज ने सभी विधायक अपने-अपने हलकों में दूसरी डोज के लिए शिविर लगवाएं। सूचित करने के अगले दिन टीमें टीकाकरण के लिए पहुंचेंगी। हरियाणा जल्द देश भर में ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बनने वाला पहला प्रदेश होगा। बूस्टर डोज पर कोई निर्णय अभी केंद्र ने नहीं लिया है। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए पूरे प्रदेश में अस्थायी अस्पताल बनाने के लिए जगह चिन्हित किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में 980 डॉक्टरों को भर्ती कर लिया जाएगा। पैरामेडिकल स्टाफ अगले 15 से 20 दिन में मिलेगा। कोरियावास, भिवानी और जींद के मेडिकल कॉलेज का वर्क अलॉट कर दिया है। यमुनानगर, सिरसा और गुरुग्राम के मेडिकल कॉलेज का कार्य प्रक्रिया में है।


ओमिक्रॉन का प्रदेश में अभी तक एक भी केस नहीं
प्रदेश में अभी तक ओमिक्रॉन का एक भी केस सामने नहीं आया है। हरियाणा निवासी छह लोग संक्रमित पाए गए हैं। तीन गुरुग्राम निवासी दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती हैं। ये विदेश से लौटने के बाद घर नहीं पहुंचे। इनके संक्रमित होने की पुष्टि दिल्ली में ही हो गई।

कोरोना का लिखा जाएगा इतिहास
कोविड में अभी तक स्वास्थ्य विभाग के 28 लोगों की जान गई है। इनमें से 27लोगों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। कोरोना का इतिहास लिखने के लिए कमेटी काम कर रही है। उसमें लिखा जा रहा है कि किस प्रकार से कोरोना के दौरान लोगों की जान बचाई गई, मेडिसिन उपलब्ध कराई, ऑक्सीजन मुहैया कराई, लोगों को पीपीई किट्स दी। इसमें लोगों की शहादत का वर्णन भी होगा। सर्वे में पाया गया है कि कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान हरियाणा में 30 प्रतिशत बाहर के लोगों ने उपचार करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed