{"_id":"65d65f42b8c419e9550d671c","slug":"government-will-not-provide-guards-to-zilla-parishad-members-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-358616-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जिला परिषद सदस्यों को सुरक्षा गार्ड नहीं देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जिला परिषद सदस्यों को सुरक्षा गार्ड नहीं देगी सरकार
विज्ञापन
जिला परिषद सदस्यों को सुरक्षा गार्ड नहीं देगी सरकार
चंडीगढ़। सरकार ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में जिला परिषद सदस्यों को सुरक्षा गार्ड नहीं दिए जाएंगे। हरियाणा विधानसभा में कालका के विधायक प्रदीप चौधरी ने यह मुद्दा उठाया। हरियाणा में इससे पहले भी कई बार जिला परिषद सदस्यों द्वारा सुरक्षा कर्मियों की मांग उठाई जा चुकी है। प्रदीप चौधरी ने पहली बार विधानसभा के पटल पर यह मुद्दा उठाया। प्रदीप चौधरी जिला परिषद सदस्यों को सुरक्षा गार्ड मुहैया करवाने तथा इसकी समयावधि के बारे में सरकार से पूछा। इसके जवाब में गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार के पास इस तरह की कोई भी योजना विचाराधीन नहीं है। जिसके तहत जिला परिषद सदस्यों को सुरक्षा गार्ड मुहैया करवाए जाएंगे।
हरियाणा में चार साल में साढे चार लाख लघु उद्योग पंजीकृत हुए
चंडीगढ़। सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश में एक जनवरी 2019 से लेकर 31 दिसंबर 2023 तक चार लाख 48 हजार 393 उद्योग पंजीकृत हुए हैं। जिसके माध्यम से 22 लाख 15 हजार 823 युवाओं के लिए रोजगार उत्पन्न हुआ है। सत्र के दूसरे दिन बुधवार को कांग्रेस विधायक वरूण मुलाना ने यह मुद्दा उठाकर सरकार से पूछा कि सरकार के गठन से लेकर अब तक प्रदेश में कितनी एमएसएमई इकाइयों की स्थापना हुई और इनके माध्यम से कितना रोजगार आया है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इसके जवाब में उद्योग विभाग की एक रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक जनवरी 2019 तक पंजीकृत एमएसएमई की संख्या दो लाख 82 हजार 457 थी। जिसके माध्यम से 21 लाख 41 हजार 340 कामगारों के लिए रोजगार सृजन हुआ है। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2024 तक प्रदेश में पंजीकृत एमएसएमई की संख्या सात लाख 30 हजार 850 तक पहुंच चुकी है। जिसके माध्यम से कुल 43 लाख 57 हजार 163 रोजगार सृजन हुआ है। केवल चार साल की अवधि के दौरान भारत सरकार के उद्यम पोर्टल पर चार लाख 48 हजार 393 एमएसएमई ने पंजीकरण करवाया है। जिसके माध्यम से 22 लाख 15 हजार 823 रोजगार सृजन हुआ है।
000
बाक्स
कुंडू को किया बाहर
निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू को डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने सदन से बाहर कर दिया। दरअसल, निर्धारित समय पूरा होने के बाद भी कुंडू अपनी बात जारी रखे रहे। डिप्टी स्पीकर ने उनको कई बार टोका और बैठने के लिए कहा, बार बार कहने पर भी जब कुंडू अपनी सीट पर नहीं बैठे तो स्पीकर ने उनको सदन से बाहर जाने के आदेश दिए। इस दौरान, मार्शल विधायक की तरफ चले, इससे पहले ही कुंडूू बाहर चले गए।