फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government will buy 500 e-buses, 10 districts will get 50-50 buses.

Chandigarh News: 500 ई बसें खरीदेंगी सरकार, 10 जिलों को मिलेंगी 50-50 बसें

Fri, 24 Jan 2025 09:18 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
Government will buy 500 e-buses, 10 districts will get 50-50 buses.
चार सीसीटीवी कैमरे के साथ इनबिल्ट ट्रैकिंग सिस्टम से लैस
विज्ञापन

26 जनवरी को अंबाला से 5 नई ई-बसों को रवाना करेंगे मंत्री विज
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार 500 ई-बसों को खरीदने जा रही है। प्रदेश के 10 जिलों में 50-50 ई-बसें भेजी जाएंगी। ये हाईटेक बसें सुरक्षा की लिहाज से भी काफी मजबूत हैं। बस के आगे और पीछे 4-4 सीसीटीवी कैमरे और इन बिल्ट ट्रैकिंग सिस्टम भी लगा हुआ है। मेट्रोपॉलिटन शहरों की तर्ज पर हरियाणा में स्थानीय स्तर पर इलेक्ट्रिक बसों को संचालित किया जाएगा। इनकी शुरुआत प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल विज अंबाला से 26 जनवरी को करेंगे। इसमें पांच नई ई-बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि जीरो एमिशन सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के उद्देश्य से राज्य परिवहन हरियाणा ने भारत सरकार के राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन योजना 2020 (एनईएमएमपी) अंतर्गत राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन (एनएमईएम) को प्राप्त करने के लिए हरियाणा राज्य में संचालन के लिए पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन



इन शहरों में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
सरकार ने 10 नगर निगमों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) और फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (एउएमडीए) के लिए 50-50 ई-बसें खरीदने का निर्णय लिया है। सभी 10 शहरों में अलग सिटी बस सेवा डिपो का निर्माण किया जा रहा है और सरकार की ओर से 375 बसों का ऑर्डर पहले ही दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन





कई खूबियां इलेक्ट्रिक बसों में
इलेक्ट्रिक बसों में सवारियों के लिए 45 सीटें होने के साथ-साथ 18 सवारियां खड़ी भी हो सकेंगी। इन बसों में सवारियों की जानकारी के लिए स्टॉप इत्यादि के लिए डिस्प्ले बोर्ड, 4 सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, घोषणा स्पीकर, इन बिल्ट ट्रैकिंग सिस्टम आदि की सुविधाएं होगी। इलेक्ट्रिक बसों की मरम्मत और रखरखाव के साथ-साथ चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, अन्य उपकरण, संयंत्र, स्पेयर/सर्विस किट भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed