फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government schools reopened in Chandigarh

चंडीगढ़ में फिर खुले सरकारी स्कूल, दो शिफ्टों में बच्चों को बुलाया, जो मास्क भूले, उन्हें मास्क भी बांटे

Mon, 01 Feb 2021 01:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 Feb 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
Government schools reopened in Chandigarh
चंडीगढ़ में सरकारी स्कूल दोबारा खुल गए हैं। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ शहर के सरकारी स्कूलों में सोमवार से छठी से बारहवीं की सामान्य कक्षाएं शुरू हो गई हैं। इनमें छठी से आठवीं तक के विद्यार्थी नौ महीने बाद स्कूल आए हैं। नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों की नवंबर से ही सामान्य कक्षाएं शुरू हो गई थी। 

विज्ञापन


सरकारी स्कूलों ने बच्चों को स्कूल भेजने की अभिभावकों की अनुमति के अनुसार अपने स्तर पर टाइम टेबल बनाया है। ज्यादातर स्कूलों में जहां 50 प्रतिशत से ज्यादा बच्चों ने स्कूल आने के लिए हामी भरी, वहां विद्यार्थियों को दो शिफ्ट में स्कूल बुलाया गया। 
विज्ञापन



आधे सेक्शन की कक्षाएं सुबह की शिफ्ट 9 से 12 और दूसरे सेक्शन की कक्षाएं 12 से 2 बजे लगाई जाएंगी। ज्यादातर स्कूलों में बच्चों की हाजिरी 50 प्रतिशत के करीब रही। जिन विद्यार्थियों के पास मास्क नहीं थे, उन्हें स्कूल की तरफ से मास्क दिए गए। स्कूलों ने एंट्री गेट पर ही विद्यार्थियों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की है। इसके साथ स्कूल आने के समय और घर जाने के समय देखरेख की जिम्मेदारी के लिए गार्ड के साथ शिक्षक को भी लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed