{"_id":"6017b6968ebc3e33b7173528","slug":"government-schools-reopened-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में फिर खुले सरकारी स्कूल, दो शिफ्टों में बच्चों को बुलाया, जो मास्क भूले, उन्हें मास्क भी बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में फिर खुले सरकारी स्कूल, दो शिफ्टों में बच्चों को बुलाया, जो मास्क भूले, उन्हें मास्क भी बांटे
Mon, 01 Feb 2021 01:37 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सरकारी स्कूल दोबारा खुल गए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ शहर के सरकारी स्कूलों में सोमवार से छठी से बारहवीं की सामान्य कक्षाएं शुरू हो गई हैं। इनमें छठी से आठवीं तक के विद्यार्थी नौ महीने बाद स्कूल आए हैं। नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों की नवंबर से ही सामान्य कक्षाएं शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों ने बच्चों को स्कूल भेजने की अभिभावकों की अनुमति के अनुसार अपने स्तर पर टाइम टेबल बनाया है। ज्यादातर स्कूलों में जहां 50 प्रतिशत से ज्यादा बच्चों ने स्कूल आने के लिए हामी भरी, वहां विद्यार्थियों को दो शिफ्ट में स्कूल बुलाया गया।
विज्ञापन
आधे सेक्शन की कक्षाएं सुबह की शिफ्ट 9 से 12 और दूसरे सेक्शन की कक्षाएं 12 से 2 बजे लगाई जाएंगी। ज्यादातर स्कूलों में बच्चों की हाजिरी 50 प्रतिशत के करीब रही। जिन विद्यार्थियों के पास मास्क नहीं थे, उन्हें स्कूल की तरफ से मास्क दिए गए। स्कूलों ने एंट्री गेट पर ही विद्यार्थियों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की है। इसके साथ स्कूल आने के समय और घर जाने के समय देखरेख की जिम्मेदारी के लिए गार्ड के साथ शिक्षक को भी लगाया है।
विज्ञापन