फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government House allotment process nowonline, information here

ऑनलाइन हुई गवर्नमेंट हाउस अलॉटमेंट की प्रक्रिया,यहां मिलेगी जानकारी

Tue, 24 Jan 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Jan 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Government House allotment process nowonline, information here
ऑनलाइन - फोटो : फाइल फोटो

सरकारी मकानों को अलॉट करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए प्रशासन ई-आवास प्रोजेक्ट लांच किया है। इसमें जनरल पूल के सभी मकान ऑनलाइन http://admser.chd.nic.in/ वेबसाइट पर आवेदन करने के बाद अलॉट किए जाएंगे। 

विज्ञापन


इस वेबसाइट के जरिए सरकारी खाली मकानों को हर महीने बिडिंग सिस्टम के जरिए अलॉट किया जाएगा। योग्य आवेदनकर्ताओं के बीच हर महीने 1 से 8 तारीख तक वरिष्ठता के आधार पर बिड होगी। 
विज्ञापन


जिसका नाम सबसे ऊपर होगा उसे बिड के बाद एसएमएस से अलॉटमेंट की जानकारी दी जाएगी। गवर्नमेंट हाउस अलॉट होने के बाद कैंडीडेट को वर्क इंस्पेक्टर से संपर्क कर 14 दिनों केहाउस की पोजेशन लेनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिड में हिस्सा नहीं लेने वाले योग्य आवेदक की कोई लिखित अर्जी भी हाउस अलॉटमेंट कमेटी स्वीकार नहीं की करेगी। ऐसे में योग्य आवेदक को बिड में हिस्सा लेना अनिवार्य है। वेबसाइट पर ही सरकारी मकान और मकान बदलने के लिए फॉर्म ए भरना होगा।

वेबसाइट पर जाकर मकान केलिए भरना होगा फार्म ए

Government House allotment process nowonline, information here

अयोग्य और आवेदकों की अधूरी अर्जी चंडीगढ़ हाउस अलॉटमेंट कमेटी सीधे तौर पर रद्द कर देगी। अर्जी रद्द होने के बाद आवेदक को वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन नई अर्जी दाखिल करनी होगी। 

योग्य आवेदकों की सूची हर महीने वेबसाइट पर ही अपलोड की जाएगी। वेबसाइट पर विजिट कर आवेदनकर्ता अपनी अर्जी का स्टेटस जान सकेंगे। वेबसाइट पर सभी टाइप के जनरल पूल खाली मकानों की सूची भी उपलब्ध रहेगी।

 इसको देखकर आवेदनकर्ता विकल्प चुन सकते हैं। एनआईसी चंडीगढ़ के सहयोग से हाउस अलॉटमेंट की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। 

इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन, पंजाब सरकार, हरियाणा सरकार, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के नोडल अफिसर या प्रतिनिधियों को ऑनलाइन सिस्टम की ट्रेनिंग दी गई है। ऑनलाइन फॉर्म भरते समय आवेदनकर्ता को इनमें से अपने नोडल अफसर को अर्जी भेजनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed