{"_id":"59003a0f4f1c1b0b71c0d5da","slug":"government-employees-the-habit-of-reaching-the-office-late","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दफ्तरों में अब नहीं चलेगी लेटलतीफी, देरी से पहुंचे तो सीधे सीएम को जाएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तरों में अब नहीं चलेगी लेटलतीफी, देरी से पहुंचे तो सीधे सीएम को जाएगी रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 26 Apr 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
मनमर्जी से आफिस आने वालों की रिपोर्ट जाएगी सीएम को
- फोटो : File Photo
पंजाब में अब सरकारी कर्मचारियों को देर से ऑफिस पहुंचने की आदत भारी पड़ सकती है। प्रदेश सरकार के पर्सोनल विभाग ने विभाग प्रमुखों को निर्देश जारी किए हैं कि वे विभाग में कर्मचारियों के निर्धारित समय पर ऑफिस पहुंचने को सुनिश्चित करें। इसके लिए हफ्ते में दो बार अपने आफिस का औचक निरीक्षण भी करें।
पर्सोनल विभाग के यह आदेश लेटलतीफ कर्मचारियों के लिए इसलिए भी गंभीर हैं, क्योंकि अब उनके देरी से आफिस पहुंचने की रिपोर्ट सिर्फ उच्चाधिकारियों तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सीएम आफिस भी जाएगी। जाहिर है, सीएम आफिस से रिपोर्ट पर लिया गया फैसला संबंधित कर्मचारी के लिए गंभीर संकट खड़ा कर दे।
पर्सोनल विभाग के अधिकारी का कहना है कि सरकार के निर्देश पर यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि कई सरकारी विभागों में कर्मचारियों के देर से ड्यूटी पर पहुंचने और मनमर्जी से आफिस टाइम से पहले चले जाने की शिकायतें मिलती रहती हैं।

Trending Videos
मनमर्जी से आफिस आने वालों की रिपोर्ट जाएगी सीएम को
Captain Amarinder Singh
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी विभागों में कामकाज को दुरुस्त करने और उसमें तेजी लाने के उद्देश्य से अब सरकार ने ऐसे लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने का मन बना लिया है।
नए आदेश के तहत सभी विभाग प्रमुखों को सप्ताह में दो बार अपने विभाग का औचक निरीक्षण करने के बाद उसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजनी होगी। इसके अलावा विभाग प्रमुखों को सभी कर्मचारियों का आफिस में तय समय पर पहुंचना और छुट्टी करना भी सुनिश्चित करना होगा।
पर्सोनल विभाग के आदेश में यह साफ कर दिया गया है कि कार्यालयों में अनुशासन को लेकर अगर किसी कर्मचारी के व्यवहार में लापरवाही पाई गई तो उसके लिए विभाग प्रमुख से जवाब तलब किया जाएगा।