फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   government college hostel ,heritage furniture ,designed by le corbusier

पहली बार हुआ ऐसा, लाखों का हेरिटेज फर्नीचर हॉस्टल में छोड़ गए चोर

Tue, 18 Oct 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़(सुमित सिंह श्योराण)
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़(सुमित सिंह श्योराण) Updated Tue, 18 Oct 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
government college hostel ,heritage furniture ,designed by le corbusier
Le Corbusier, Pierre Jeanneret, heritage furniture chandigarh - फोटो : File Photo
सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज (जीसी) के ब्वॉयज हॉस्टल से चोरी हुआ लाखों का हेरिटेज फर्नीचर आठ दिन बाद मिल गया है। चोर खुद ही चार हेरिटेज कुर्सियों को कपड़े में बांधकर हॉस्टल की दीवार के पास सोमवार सुबह अंधेरे में छोड़ गए।
विज्ञापन


ली कार्बूजिए द्वारा तैयार की गई चार कुर्सियां ब्वॉयज हॉस्टल से चोरी का खुलासा 15 अक्तूबर के अंक में ‘अमर उजाला’ ने लाखों की हेरिटेज कुर्सियां फिर चोरी... शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

 सोमवार सुबह करीब 5.15 बजे ब्वॉयज हॉस्टल की दीवार के साथ दो साइकिल सवारों ने हेरिटेज फर्नीचर से भरी बोरियों को कपड़े में लपेट कर फेंका गए। हॉस्टल के स्टूडेंट कर्ण सिंह और चौकीदार मुन्ना ने चोरों को कुर्सियाें को फेंकते हुए देखा। लेकिन चोर कुर्सियां फेंककर भागने में सफल रहे। इसके बाद मामले की जानकारी हॉस्टल वार्डन जितेंद्र गौड ने पुलिस को दी, पुलिस ने चारों कुर्सियों को कब्जे में सेक्टर-11 के थाने में रख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी अनुसार, पुलिस अब हॉस्टल के आसपास की कोठियों और डीएवी स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों का खंगाल रही है। साथ ही चोरी के मामले में हॉस्टल में कुछ दिन पहले पेंट करने वाले कर्मचारियों और एक महीना पहले गुमनाम हेरिटेज इंस्पेक्शन टीम बनकर आए दो लोगों को ढूंढा जा रहा है।   

 

छह दिन बाद पुलिस ने मामले में दर्ज की थी एफआईआर

government college hostel ,heritage furniture ,designed by le corbusier
लाखों का हेरिटेज फर्नीचर हॉस्टल में छोड़ गए चोर - फोटो : File Photo
उधर, इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस की काफी किरकिरी हुई है। आमतौर पर हेरिटेज फर्नीचर मिलने पर प्रेस कांफ्रेंस करने वाली चंडीगढ़ पुलिस सोमवार को हेरिटेज कुर्सियां मिलने के बाद उन्हें तुरंत कमरे में बंद कर दी। पुलिस ने इसकी किसी को जानकारी नहीं दी। मामले में पुलिस ने छह दिन बाद एफआईआर दर्ज की थी। जबकि हॉस्टल वार्डन ने 10 अक्तूबर की सुबह ही हेरिटेज फर्नीचर चोरी की लिखित शिकायत पुलिस को दी थी। पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। 

अमर उजाला द्वारा मामले का खुलासा करने के बाद एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने डीएसपी रामगोपाल को जांच के निर्देश दिए थे। पुलिस ने छह दिन बाद एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में गृहसचिव अनुुराग अग्रवाल ने भी पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है।  

उधर, डायरेक्टर हायर एजुकेशन जितेंद्र यादव का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि हेरिटेज फर्नीचर की सुरक्षा को लेकर नए सिरे से इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed