फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government can give gifts to contract workers, asked for details of those working for 5 to 10 years.

Chandigarh News: अनुबंध कर्मियों को तोहफा दे सकती है सरकार, 5 से 10 सालों से काम करने वालों का ब्योरा मांगा

Thu, 14 Mar 2024 09:40 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
Government can give gifts to contract workers, asked for details of those working for 5 to 10 years.
मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश, एक सप्ताह में देनी होगी पूरी जानकारी
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार अनुबंध कर्मचारियों को तोहफा दे सकती है। प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को ग्रुप-बी, सी और डी में पांच से 10 साल की अवधि से सेवारत अनुबंध कर्मचारियों के बारे में तुरंत जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी लेटर में मानव संसाधन शाखा को विशेष संदेशवाहक के माध्यम से एक सप्ताह में प्रासंगिक जानकारी उपलब्ध करवाने के आदेश दिए हैं।

निर्धारित प्रोफार्मा में सात साल से अधिक लेकिन दस वर्ष से कम की सेवा अवधि वाले अनुबंधित कर्मचारियों की कुल संख्या का विवरण मांगा है। इसी तरह ऐसे अनुबंधित कर्मचारियों का भी विवरण मांगा गया है, जिनकी सेवा अवधि पांच साल से अधिक लेकिन सात साल से कम है। इसके अतिरिक्त पत्र में ऐसे अनुबंधित कर्मचारियों को वर्गीकृत करने की भी आवश्यकता पर बल दिया है, जिन्होंने ग्रुप-बी, सी और डी में 10 वर्षों से अधिक समय तक काम किया है। हरियाणा में अनुबंध आधार पर काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या डेढ़ लाख से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed