फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Goods train coaches derailed in Ludhiana of Punjab

Punjab: लुधियाना में पटरी से उतरे रेलगाड़ी के डिब्बे, फिरोजपुर लाइन पर ट्रेनों को रोका गया

Wed, 04 Oct 2023 12:08 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Oct 2023 12:08 AM IST
सार

आनन-फानन एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) को मुल्लापुर की तरफ रवाना किया गया और फिरोजपुर लाइन पर दौड़ रही सभी ट्रेनों को बीच रास्ते में रोक दिया गया। सूचना पाकर इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और डिरेल मालगाड़ी के डिब्बों को दोबारा से पटरी पर चढ़ाने का कार्य शुरू किया।

विज्ञापन
Goods train coaches derailed in Ludhiana of Punjab
पंजाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में मुल्लांपुर के पास मंगलवार देर शाम लोहे के गार्डर से लदी मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के समय मुल्लांपुर के पास रेलवे ट्रैक बिछाने का कार्य चल रहा था। मालगाड़ी मुल्लांपुर की तरफ जा रही थी। तभी कांटा बदलते समय कुछ डिब्बे डिरेल हो गए। इसकी भनक लगते ही लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोका और लुधियाना स्टेशन पर मैसेज देकर हादसे के बारे में सूचित किया। 

विज्ञापन


आनन-फानन एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) को मुल्लापुर की तरफ रवाना किया गया और फिरोजपुर लाइन पर दौड़ रही सभी ट्रेनों को बीच रास्ते में रोक दिया गया। सूचना पाकर इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और डिरेल मालगाड़ी के डिब्बों को दोबारा से पटरी पर चढ़ाने का कार्य शुरू किया। हादसे के बाद फिरोजपुर लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई। रेलवे विभाग के आला अधिकारी देर रात तक मौके पर मौजूद थे। देर रात तक मालगाड़ी के डिब्बों को पटरी पर चढ़ाने की कोशिश जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed