फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   good news, police jobs, police recuritments, lady police jobs, haryana police, khattar, haryana

गुडन्यूज: हरियाणा में 1000 महिला पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती, तैयार रहें

Mon, 11 Jul 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Mon, 11 Jul 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
good news, police jobs, police recuritments, lady police jobs, haryana police, khattar, haryana
बंदियों ने एक महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ की।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की है कि मार्च 2017 तक हरियाणा पुलिस में 1000 अतिरिक्त महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


फिलहाल 1000 पुलिस कर्मियों और 100 महिला सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों के लिए चार पदक (सर्वोत्तम सेवा मेडल) देने सहित रक्षाबंधन की पूर्व संध्या को हर साल महिला पुलिस दिवस के तौर पर मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को हरियाणा निवास में प्रदेश के महिला पुलिस थानों की कार्य प्रणाली की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांस्टेबन और हेड कांस्टेबल, एएसआई और एसआई की श्रेणी में चार मेडल दिए जाएंगे। सभी बड़े सब-डिविजन मुख्यालयों में ऐसे ही पुलिस थाने, जबकि  शेष पर पुलिस हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को सीधे पुलिस बल में शामिल होने का मौका देने के लिए एनसीसी की तरह स्कूलों के पाठ्यक्त्रस्म में पुलिस प्रमाणपत्र कोर्स के विषय को शामिल किया जाएगा। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि पंजाब से लगते प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में नशे के बढ़ते प्रभाव के प्रति युवाओं को जागरूक करने में महिला पुलिस थानों की भूमिका अहम होगी। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन, हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी, गृह सचिव रामनिवास, पुलिस महानिदेशक केपी सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पुलिस कर्मियों की संख्या 10 फीसदी होगी

good news, police jobs, police recuritments, lady police jobs, haryana police, khattar, haryana
सीएम खट्टर - फोटो : ani
हरियाणा पुलिस में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए राज्य सरकार सक्रियता से कार्य कर रही है। फिलहाल हरियाणा पुलिस में चार फीसदी महिलाएं है, जबकि 2000 नई महिला पुलिस कर्मियों के शामिल होने से यह आंकड़ा बढ़कर छह फीसदी तक हो जाएगा, जिसे बाद में 10 प्रतिशत तक किया जाएगा।

हर गांव में महिला पुलिस स्वयं सेवकों की होगी नियुक्ति
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस और लोगों के बीच नजदीकी और बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए जिले के प्रत्येक गांव व शहर के वार्ड में महिला पुलिस स्वयं सेवकों की नियुक्ति की जाएगी। 

महिला अपराधों में आई कमी : डीजीपी
डीजीपी ने बताया कि प्रदेश में एक सितंबर, 2015 से 30 जून, 2016 के दैरान महिलाओं के विरुद्ध अपराध के 6758 मामले दर्ज किए गए। इससे एक वर्ष पहले इसी अवधि के दौरान यह आंकड़ा 6915 था। एक जनवरी से 30 जून तक महिलाओं के विरुद्ध अपराध के 3898 मामले दर्ज किए गए। जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 4210 था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed