फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Good News, Pension will Submit in Bank Account

पेंशनधारकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर

Wed, 26 Nov 2014 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 26 Nov 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
Good News, Pension will Submit in Bank Account

अब बुढ़ापा, विधवा और विकलांगता पेंशन के लाभपात्रों को उनके खाते में ही बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी। एक फरवरी से उनके खातों में पेंशन की रकम भेजी जाएगी। यह पूरे प्रदेश में लागू होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कौशल ने पंचकूला के सेक्टर-पांच में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की 26 वीं करेंसी चेस्ट के उद्घाटन के मौके पर ये बातें कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के लगभग 22 लाख पेंशन लाभपात्रों को परेशानियों से बचाया जा सकेगा। इसके अलावा केंद्र व हरियाणा सरकार की विभिन्न स्कीमों के तहत मिलने वाले लाभ की राशि भी बैंक खातों में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने का लक्ष्य है। इसे भी आधार कार्ड के जरिए जोड़ा जाएगा।

संजीव कौशल ने कहा कि भारत सरकार व हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत प्रत्येक घर के बैंक खाते खोले गए हैं। चार नवंबर तक बैंक ने चंडीगढ़ क्षेत्र में 38830 खाते खोले हैं।


उन्होंने बैंक परिसर में पौधे भी लगाए। इसके अलावा एडीसी एसपी अरोड़ा, बैंक के ईडी भूपिन्द्र नैय्यर, उप-महाप्रबन्धक प्रादेशिक अध्यक्ष चडीगढ़ ए के छापड़ा ने भी पौधे लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed