{"_id":"61fee60965800b7b30439ed5","slug":"good-news-for-pu-and-196-colleges-students-of-arts-class-will-also-be-able-to-study-science-chandigarh-news-pkl4412321125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू और 196 कॉलजों के लिए खुशखबरी, कला वर्ग के विद्यार्थी भी कर सकेंगे विज्ञान की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू और 196 कॉलजों के लिए खुशखबरी, कला वर्ग के विद्यार्थी भी कर सकेंगे विज्ञान की पढ़ाई
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी और इससे संबद्ध 196 कॉलेजों के कला वर्ग के लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी है। अब वह मनचाहे विषय पढ़ सकेंगे। विज्ञान की पढ़ाई करें या फिर अन्य विषय की, इसके लिए च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) जुलाई में लागू होने जा रहा है। पीयू ने इसका खाका तैयार कर लिया है। नए शैक्षणिक सत्र में धरातल पर उतारे जाने की योजना चल रही है। नैक की टीम ने वर्ष 2015 में पीयू का दौरा किया था। उस दौरान पाया था कि पीयू में सीबीसीएस लागू नहीं है।
इसका लाभ केवल विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी ही ले पा रहे थे। आर्ट वर्ग के विद्यार्थियों की इच्छा थी कि वह भी विज्ञान आदि विषय की पढ़ाई करें, लेकिन इस पर काम नहीं हो पाया। लाखों छात्रों की इच्छा पूरी नहीं हो रही थी। नैक ने इस पर आपत्ति भी लगाई। उसके बाद पीयू ने इस पर काम किया। प्रस्ताव तैयार कर सीनेट में लाया गया, लेकिन कुछ कॉलेजों ने इसे लागू करवाने से इनकार कर दिया। उनका तर्क था कि उनके यहां शिक्षकों आदि की कमी है। इस वजह से वह पूरी तरह लागू नहीं कर पाएंगे।
विज्ञान विभाग की रिक्तियों में हिस्सा ले सकेंगे कला वर्ग के विद्यार्थी
सीनेट ने इस प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया। दो साल बीत जाने के बाद अब पीयू ने इस प्रस्ताव पर फिर काम शुरू किया है। सूत्रों का कहना है कि अब आर्ट के विद्यार्थी विज्ञान विषय पढ़ सकेंगे। इसके लिए पूरा सिलेबस बनाया जा रहा है। इसे सीनेट में लाया जाएगा। वहां से पास होने के बाद इसको धरातल पर उतारा जाएगा। बता दें कि पीयू से संबद्ध कॉलेजों में ढाई लाख विद्यार्थी शिक्षा ले रहे हैं। इनमें से सर्वाधिक विद्यार्थी कला संकाय में शिक्षा पाते हैं। इनकी संख्या लगभग एक लाख से अधिक है। जानकारों का कहना है कि पीयू का यह प्लान जैसे ही लागू होगा तो यह विद्यार्थी साइंस की पढ़ाई करेंगे और उन्हें भी साइंस आदि विषय में निकली रिक्तियों में आवेदन करने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन
कॉलेजों ने जताई थी आपत्ति
कुछ कॉलेज इस प्लान को इसलिए लागू नहीं कर पा रहे थे कि उनके यहां बाहरी विद्यार्थियों के दाखिले हो रहे थे। प्लान लागू करने के बाद मॉनीटरिंग होनी है और वह इसके चलते पकड़े जाते। सूत्रों का कहना है कि वे कॉलेज अब भी इस प्रस्ताव में अड़ंगा लगा सकते हैं, क्योंकि वह नहीं चाहते कि उनका खेल उजागर हो। हालांकि पीयू ने तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने साफ कह दिया है कि वह नैक के मानकों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।