फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Good initiative: Fruits and vegetables will be grown in Anganwadi centers, 33 nutrition gardens will be ready

अच्छी पहल: आंगनबाड़ी केंद्रों में उगाई जाएंगी फल-सब्जियां, 33 पोषण वाटिका होगी तैयार

Sat, 02 Jul 2022 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Good initiative: Fruits and vegetables will be grown in Anganwadi centers, 33 nutrition gardens will be ready
चंडीगढ़। शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर जल्द ऐसी वाटिकाएं विकसित हो जाएंगी, जहां उगाई जाने वाली सब्जियां-फल और औषधीय पौधे न केवल यहां आने वाले बच्चों के काम आएंगे, बल्कि उन्हें असली पोषण देने में भी मदद मिलेगी। समाज कल्याण एवं बाल विकास विभाग की तरफ से 33 पोषण वाटिकाएं तैयार की जा रही हैं। इसके लिए 450 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण पूरा हो गया है।
विज्ञापन

यह योजना शुरुआती दौर में सिर्फ उन आंगनबाड़ी केंद्रों में शुरू की जा रही है, जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में विभाग के पास अपनी जमीन उपलब्ध है। जिसके चलते शहर में ऐसी 33 केंद्रों का चयन किया है। विभाग ने 15 से 30 जून के बीच 450 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं को आयुष विभाग और बागवानी विभाग के अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया है। पोषण वाटिका में हरी सब्जियां उगाई जाएंगी। मुख्य उद्देश्य लोगों में मौसमी सब्जियों की उपयोगिता, बच्चों का स्वास्थ्य सुनिश्चित करना व सब्जियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व, प्रोटीन की मात्रा, कार्बोहाइड्रेट की मात्रा व वसा की मात्रा आदि के विषय में जानकारी बढ़ाना है। इसके साथ ही इससे पर्यावरण को भी बढ़ावा मिलेगा। पोषण अभियान की कंसल्टेंट सरिता गोडवानी ने पोषण वाटिका विकसित करने के महत्व और आवश्यकता के बारे में बताया। बागवानी विभाग के एसडीओ नरिंदर पाल ने पोषक पौधों और सब्जियों को उगाने के तरीके के बारे में बताया। कहा कि पोषण और हर्बल पौधों का रोपण बाहरी निर्भरता को कम करेगा और केंद्रों को आत्मनिर्भर बना देगा।
विज्ञापन

मोरिंगा, तुलसी, एलोवेरा, गिलोय, कड़ी पत्ता के पौधे लगाए
15 दिनों की कार्यशाला के दौरान 33 केंद्रों में कई हर्बल व औषधीय पौधे जिनमें मोरिंगा, तुलसी, एलोवेरा, गिलोय, कड़ी पत्ता, अजवाइन आदि के पौधे लगाए गए। केंद्रों में जरूरी औषधीय तत्वों वाले पौधे और जड़ी-बूटियों को भी उगाया जाएगा। ऐसा करके यहां पैदा होने वाले इन खाद्यान्नों को आंगनबाड़ी के अंतर्गत आने वाली महिलाओं और बच्चों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। विभाग के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, इस दौरान लाभार्थियों के बीच वाटिका में जो औषधीय चीजें तैयार होंगी, वो वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed