फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Good governance partners will work to increase the happiness index in Haryana

हरियाणा: प्रदेश में हैपीनेस इंडेक्स को बढ़ाने का काम करेंगे सुशासन सहयोगी, सीएम ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Sat, 30 Oct 2021 08:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 30 Oct 2021 08:49 PM IST
सार

हरियाणा सरकार ने सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सुशासन सहयोगियों को नियुक्त किया हुआ है। इसी को लेकर सीएम मनोहर लाल ने समीक्षा बैठक ली और कहा कि अगला साल सुशासन परिणाम वर्ष के रूप में मनाएंगे। 

विज्ञापन
Good governance partners will work to increase the happiness index in Haryana
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सुशासन सहयोगी हैपीनेस इंडेक्स का पैमाना बढ़ाने के लिए बेहतर कार्य करें। इससे हर नागरिक का जीवन खुशहाल और सुखमय बनेगा और आर्थिक समृद्धि आएगी। मुख्यमंत्री ने शनिवार को चंडीगढ़ में सुशासन सहयोगियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूटान में इज आफ लिविंग इंडेक्स चलता है। इसके आधार पर वहां की जनता में खुशी है। प्रदेश में अच्छे पैरामीटर बनाएं, जिससे सभी लोगों में प्रसन्नता आए।

विज्ञापन


रोजगार एवं विकास की योजनाएं व्यक्ति के घर द्वार तक पहुंचें और उन्हें योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी हो। अंतिम का उदय कर नीचे वाले व्यक्ति को ऊपर उठाना है। अगला वर्ष सुशासन परिणाम वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए व्यक्ति को अच्छा देने की मानसिकता के साथ कार्य करें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ई-ऑफिस यूजर के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए समस्या निवारण प्रणाली का उद्घाटन व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं परियोजना निदेशक सीएमजीजीए डॉ. अमित अग्रवाल ने सुशासन सहयोगियों से विचार विमर्श कर अनुभव साझा किए। सुशासन सहयोगियों ने योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने बारे प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई राजस्व चकबंदी की आवश्यकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में समस्याएं आती हैं और उनका समाधान भी संभव है। वर्तमान में भूमि के कई शेयर होल्डर हो गए हैं। इसके लिए नई राजस्व चकबंदी की आवश्यकता है ताकि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जमीन का खसरा व किला नंबर आसानी से याद रह सके।


यह भी पढ़ें : सोनीपत: सीएम फ्लाइंग ने राई की फैक्टरी में मारा छापा, 35 क्विंटल खराब रसगुल्ले नष्ट करवाए

ग्राम दर्शन पोर्टल एवं जनसहायक एप
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर गांव का विकास करने के लिए ग्राम दर्शन पोर्टल बनाया गया है। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति गांव के विकास से संबंधित मांग कर सकता है। उनकी मांग को वार्ड सदस्य, सरपंच, जिला परिषद सदस्य, विधायक एवं सांसद में से कोई एक सिफारिश करेगा और उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। पोर्टल पर स्कूल, कालेज, स्वास्थ्य केंद्र, गलियों के निर्माण, शिवधाम विकास योजना आदि बारे ऑनलाइन मांग की जा सकती है। इसी प्रकार नागरिकों की ऑनलाइन सूचना एवं सेवाओं के लिए जनसहायक एप बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed