फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GoM on raising the retirement age positive, employee data set

सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने पर मंत्री समूह पॉजीटिव, कर्मचारी डाटा तैयार

Sat, 04 Feb 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
GoM on raising the retirement age positive, employee data set
सीएम खट्टर

हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 साल करने को लेकर तीन सदस्यीय मंत्री समूह ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। तीनों मंत्री जल्दी ही बैठक कर रिपोर्ट तैयार करने की दिशा में काम शुरू कर देंगे। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक या दो बैठक में मंत्री अपनी रिपोर्ट तैयार कर सीएम को सौंप देंगे। वित्त विभाग ने मार्च में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का डाटा पहले ही तैयार कर रखा है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही सेवानिवृत्ति का लाभ किस श्रेणी के कितने कर्मचारियों को मिलेगा, इसका रिकार्ड वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी राघवेंद्र राव वित्त मंत्री व समिति के चेयरमैन कैप्टन अभिमन्यु को जल्दी सौंप देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मंत्री अनिल विज पहले से करते रहे समर्थन

GoM on raising the retirement age positive, employee data set
अनिल विज - फोटो : अमर उजाला

समिति मार्च के पहले सप्ताह अपनी रिपोर्ट देने की पूरी तैयारी में है ताकि इस फैसले को समय पर लागू किया जा सके, जिससे 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मी भी लाभान्वित हों। 

इससे सरकार को वित्तीय लाभ भी होगा, चूंकि सैकड़ों की संख्या में प्रदेश भर में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को पेंशन, ग्रेच्युटी और पीएफ की राशि नहीं देनी पड़ेगी। 

तीन सदस्यीय मंत्री समूह में शामिल खेल मंत्री अनिल विज पहले ही कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु 60 साल करने के पक्ष में हैं। उन्होंने पूर्व हुड्डा सरकार के 60 साल के फैसले को बदलकर सेवानिवृत्ति आयु 58 करने का भी विरोध किया था। राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि समिति जल्दी अपनी बैठक करेगी। पहली मार्च तक रिपोर्ट सौंपने का प्रयास रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed