{"_id":"63b32fa74006ea3c4d7d424f","slug":"golf-and-unisex-caps-become-the-epitome-of-fashion-with-comfort-in-winters-chandigarh-news-pkl4731906175","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सर्दियों में आराम के साथ फैशन का प्रतीक बना गोल्फ और यूनिसेक्स कैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सर्दियों में आराम के साथ फैशन का प्रतीक बना गोल्फ और यूनिसेक्स कैप
विज्ञापन
चंडीगढ़। कड़ाके की ठंड के बीच फैशन को बनाए रखना यूथ के लिए मुश्किलों भरा होता है लेकिन उनकी मुश्किल को आसान के साथ ही आरामदायक बना रहा है वूलेन कैप जो अलग-अलग डिजाइन और कीमत में बाजार में उपलब्ध है। खासतौर पर लड़कियों के लिए विंटर कैप के ढेरों विकल्प मौजूद हैं। इसमें गोल्फ और यूनिसेक्स कैप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। ये कैप ठंड में गर्माहट देने के साथ ही खूबसूरती बिखेरने के कारण आराम के साथ स्टाइल का सिंबल बना हुआ है। मॉल के साथ ही सेक्टर के मार्केट में इसकी खरीदारी की जा रही है।
कैप विक्रेता योगेश ने बताया कि सर्दियों में लड़के और लड़कियों के लिए यूनिसेक्स कैप के दर्जनों रेंज अलग-अलग रंग और डिजाइन में उपलब्ध हैं। बुनाई वाले इस कैप को ठंड से बचाव के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसे कॉलेज और दफ्तर में भी प्रयोग किया जा सकता है लेकिन सबसे ज्यादा खरीदारी गोल्फ और बेसबॉल कैप की हो रही है। लड़कियों को ये कैप बेहद पसंद आ रहा है। फर वाला गोल्फ कैप डार्क और लाइट कलर में बाजार में उतारा गया है। इसके अलावा पॉम कैप, रैबिट फर कैप, अंगोरा कैप, कॉरडरॉय कैप और कैप विद नेक कवर की भी अच्छी मांग है।
रख रखाव भी बेहद आसान
योगेश ने बताया कि इन कैप का रख रखाव बेहद आसान है। इन्हें घर पर आसानी से धोया जा सकता है। वहीं, इसका साइज भी आराम की दृष्टि से बेहतर है।
फर वाला स्टाइल दे रहा अलग लुक
कॉलेज गर्ल्स सुप्रिया, अर्चना और सुनयना का कहना है कि गोल्फ कैप उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आया, क्योंकि उसका फर वाला स्टाइल एक अलग लुक दे रहा है। इसके साथ ही उसका सॉफ्टनेस भी बेहतर है।