फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Education Department will recruit TGT for 303 posts

Chandigarh News: चंडीगढ़ में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, 303 टीजीटी की होगी भर्ती, 25 फरवरी से करें आवेदन

Mon, 12 Feb 2024 11:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 12 Feb 2024 11:00 AM IST
सार

चंडीगढ़ में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका है। शिक्षा विभाग ने टीजीटी के 303 पदों पर भर्ती निकाली है। 25 फरवरी से विभाग की वेबसाइट पर योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। गणित, हिंदी, गृह विज्ञान, संगीत, पंजाबी, संस्कृत समेत कुल 12 विषयों में भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
Chandigarh Education Department will recruit TGT for 303 posts
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग टीजीटी के 303 पदों पर नियमित भर्ती करने जा रहा है। 12 विषयों में हो रही भर्तियों में सबसे अधिक सीटें फाइन आर्ट्स की 54 और विज्ञान (नाॅन मेडिकल) की 48 हैं। अभ्यर्थी 25 फरवरी से शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


टीजीटी में गणित, हिंदी, गृह विज्ञान, संगीत, पंजाबी, संस्कृत समेत कुल 12 विषयों में भर्ती की जा रही है। भर्ती के लिए वही अभ्यर्थी योग्य होंगे जिन्होंने संबंधित विषय में स्नातक, बीएड डिग्री और सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट पास किया हो। 303 पदों में से सामान्य श्रेणी की 136, एससी की 55, ओबीसी की 82 और ईडब्ल्यूएस की 30 सीटें हैं।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी और ईएसएस अभ्यर्थियों के लिए हॉरिजॉन्टल आरक्षण है। फॉर्म भरने के लिए 18 मार्च शाम पांच बजे तक की समय सीमा तय की गई है। इसके बाद अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे। सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 1000 और एससी के लिए 500 रुपये है। पर्सन विद डिसेबिलिटी बिना शुल्क दिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

          टीजीटी भर्ती में सीटाें का आवंटन

टीजीटी पद सामान्य एससी ओबीसी ईडब्ल्यूएस कुल
डीपीई 16 6 9 4 35
अंग्रेजी 6 3 4 1 14
फाइनआर्ट्स 24 10 15 5 54
हिंदी 8 3 4 2 7
गृह विज्ञान 8 4 5 2 19
गणित 4 1 2 1 8
संगीत 7 3 4 1 15
पंजाबी 9 3 5 2 19
संस्कृत 11 4 7 2 24
साइंस मेडिकल 11 5 7 3 26
साइंस नॉन-मेड 21 9 13 5 48
सामाजिक अध्ययन 11 4 7 2 24
कुल 136 55 82 30 303

टीजीटी भर्ती के लिए योग्यता

  • संबंधित विषय में स्नातक
  • बीएड डिग्री
  • सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed