फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gold medal winner Arpinder Singh, offered prayers at the Golden Temple in Amritsar

एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट अरपिंदर सिंह पहुंचे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर में माथा टेका

Mon, 15 Oct 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Updated Mon, 15 Oct 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
gold medal winner Arpinder Singh, offered prayers at the Golden Temple in Amritsar
खिलाड़ी अरपिन्दर सिंह

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले अरपिंदर सिंह रविवार को परिवार के साथ श्री हरमिंदर साहिब पहुंचे। यहां पर उन्होंने नतमस्तक होकर प्रार्थना की और गुरबाणी का श्रवण किया। अरपिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता के सपनों को साकार किया है और उन्हें खुशी है कि वह आज अपने माता-पिता के आशीर्वाद से यहां तक पहुंचे हैं।

विज्ञापन


इस मौके पर अरपिंदर सिंह का परिवार भी साथ में था और एसजीपीसी की तरफ से उन्हें सम्माति भी किया गया। अरपिंदर सिंह ने कहा, उन्हें खुशी है कि एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत कर लौटे हैं। इसके साथ ही वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल कप में वह पहले भारतीय खिलाड़ी है, जिन्होंने ब्रांज मेडल जीता है। आने वाला ओलंपिक उनका मुख्य टारगेट है और उन्हें उम्मीद है की वह जीतेंगे।
विज्ञापन


 सरकार की तरफ से उन्हें एक करोड़ रुपये दिए गए हैं और डीएसपी की नौकरी ऑफर की गई है, लेकिन इनमें से सबसे अहम ये है कि वह देश के लिए मेडल जीत कर आए हैं जिसकी उन्हें खुशी है। दूसरी तरफ अरपिंदर सिंह के माता-पिता हरमीत और जगबीर का कहना है कि उनके बेटे ने देश और उनके गांव का नाम रोशन किया है जिसकी उन्हें खुशी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  अरपिन्दर सिंह इंडोनेशिया के जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में मेंस ट्रिपल जंप ईवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच चुके हैं। अरपिंदर सिंह ने 16.77 मीटर जंप लगाकर भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाला था। दूसरे अटेंप में अरपिंदर ने 16.58 मीटर कवर किया था। बता दें कि 48 साल के बाद भारत को इस ईवेंट में गोल्ड मेडल मिला है। वहीं गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में अरपिंदर चौथे स्थान पर रहे थे और उनके हाथ कोई मेडल नहीं लगा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed