फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   go raksha dal haryana state president yogendra arya criticized pm modi speech

मोदी का बयान गलत और ठेस पहुंचाने वाला, जानिए किसने कहा ये?

Wed, 10 Aug 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 10 Aug 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
go raksha dal haryana state president yogendra arya criticized pm modi speech
गोरक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र आर्य ने मोदी के बयान की निंदा की - फोटो : फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बयान दिया है, वो बिल्कुल गलत है। इस बयान ने बहुत ठेस पहुंचाई है। गोरक्षक फर्जी नहीं हो सकता। वह इस अभियान से अपनी आत्मा के साथ जुड़ा है। ये कहना है गोरक्षक दल के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र आर्य का।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 80 प्रतिशत से अधिक गोरक्षकों को फर्जी बताने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी को गो तस्कर ऐसे उलझा रहे हैं, जिससे वे अपने आप ही गोरक्षकों पर लगाम लगा दें।
विज्ञापन


ऐसा करने से गोतस्कर कुछ हद तक सफल भी हो रहे हैं। लेकिन, वे उनके इस षड्यंत्र को पूरा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि गोरक्षा दल प्रधानमंत्री मोदी को बताना चाहता है कि गोभक्त अपनी जान की बाजी लगाकर गोतस्करी रोकने का प्रयास कर रहे हैं। वे ऐसा भविष्य में भी करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गो रक्षा दल की बैठक में बोल रहे थे योगेंद्र आर्य

go raksha dal haryana state president yogendra arya criticized pm modi speech
नरेंद्र मोदी
गोरक्षा दल की बैठक सोमवार को आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल में हुई। इसकी अध्यक्षता गोरक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र आर्य ने की। इसी बैठक में उन्होंने ये सब कहा। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से किसी घटना को अंजाम देने की कुछ घटनाएं सामने आई हैं।

गोरक्षा दल ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग भी कर चुका है। योगेंद्र आर्य ने बताया कि गोरक्षा दल ने खुद ही फर्जी गोरक्षकों पर कार्रवाई करने की शिकायत पुलिस को दी है।

ये सही है कि कुछ लोग गोरक्षक बनकर रात को अपना काम निकालना चाहते है। उन्होंने खुद पुलिस से ऐसे लोगों को पकड़ने की मांग की है। लेकिन, हर किसी पर इस तरह के आरोप लगाना ठीक नहीं हैं। गोरक्षा दल प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed