फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GMCH PG admission: Case filed in High Court on suspicion of irregularities

जीएमसीएच पीजी प्रवेश : गड़बड़ी की आशंका पर हाईकोर्ट में केस फाइल

Fri, 22 Nov 2024 04:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
GMCH PG admission: Case filed in High Court on suspicion of irregularities
चंडीगढ़।
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 के पीजी प्रवेश प्रक्रिया में एक के बाद एक गड़बड़ी सामने आने के बाद मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। इसे लेकर राघव गुप्ता नाम के व्यक्ति ने वीरवार को हाईकोर्ट में केस फाइल किया है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है।
वहीं, दूसरी ओर आधे से ज्यादा आवेदन फार्म में मिली कमियों को ध्यान में रखते हुए कॉलेज प्रशासन की तरफ से त्रुटि सुधार के लिए दी गई समय अवधि बढ़ाए जाने ने गड़बड़ी की आशंका को और मजबूती दी है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का कहना है कि एक बार प्रोस्पेक्टस जारी हो जाने के बाद उसमें दी गई समय अवधि को नहीं बदला जा सकता, जब तक कि प्रशासन स्तर पर किसी बड़ी चूक के बाद इसका निर्णय न लिया जाए। ऐसी स्थिति में डोमिसाइल संबंधी गड़बड़ी के सामने आने पर आनन-फानन में कॉलेज प्रशासन ने अपने स्तर पर तिथि बढ़ाई है, जिससे गड़बड़ी की आशंका और मजबूत हो रही है, क्योंकि अब कॉलेज प्रशासन अपनी कमियों को छुपाने के उपाय तलाशने में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि आवेदन फार्म में गड़बड़ियों और कमियों को दूर करने के लिए प्रोस्पेक्टस में 20 नवंबर की तिथि तय की गई थी, जो अंतिम दिन प्रवेश समिति की देर शाम बैठक के बाद 22 तक बढ़ा दिया गया है। विद्यार्थियों का कहना है कि कॉलेज में जब यूजी दाखिले के प्रोस्पेक्टस में डोमिसाइल अंडरटेकिंग देने का मानक शामिल है तो फिर अब तक पीजी के प्रोस्पेक्टस में इसे क्यों नहीं किया गया। इस सवाल का जवाब इस बार के बदलाव के बाद शुरू हुए बवाल से साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed