फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GMCH-32 to install 150 CCTV cameras to prevent teasing incidents

छेड़छाड़ की घटनाएं रोकने के लिए 150 सीसीटीवी कैमरे लगाएगा जीएमसीएच-32

Sun, 04 Jul 2021 08:54 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
GMCH-32 to install 150 CCTV cameras to prevent teasing incidents
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में छेड़छाड़ की घटनाएं रोकने के लिए 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे ऐसी जगह लगेंगे, जहां मरीजों को नहीं देखा जाता है। मतलब कैमरे कॉरिडोर या अन्य खाली जगहों पर लगाए जाएंगे। जीएमसीएच-32 में महिला डॉक्टर के साथ ओटी टेक्निशियन की ओर से की गई छेड़छाड़ के बाद यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज ने डॉक्टर प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित की है। वहीं दूसरी ओर टेक्निशियन को निलंबित कर दिया है। कोरोना काल के दौरान यह घटना हुई थी। डॉक्टर ने टेक्निशियन पर आरोप लगाया था कि उसका शोषण करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। साथ ही यह मामला सेक्टर-34 थाने में दर्ज कराया गया था। इस पर पुलिस भी कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरी ओर इस घटना के बाद से मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी जागा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर गर्ग का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन

डॉक्टर से मास्क उतरवाने के बाद की थी छेड़खानी
कोरोना काल में ओटी टेक्निशियन ने पहले महिला डॉक्टर से कहा कि वह मास्क पहनकर रखती हैं, चेहरा नहीं दिखता, इसलिए मास्क हटाएं। आरोप है कि महिला डॉक्टर ने मास्क हटाया तो टेक्निशियन ने उसे पकड़ लिया और शोषण किया। यह प्रकरण उन्होंने अन्य लोगों और फिर मेडिकल प्रशासन को बताया। इसके बाद जांच समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed