फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gmada was filed nearly five hundred million

गमाडा ने जमा कराए करीब पचास करोड़

Sat, 23 Nov 2013 01:39 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Sat, 23 Nov 2013 01:39 AM IST
विज्ञापन
Gmada was filed nearly five hundred million
अपनी बिल्डिंग बचाने के लिए गमाडा ने शुक्रवार को अदालत में करीब पचास करोड़ रुपये जमा कराए। सेक्टर 81 के लिए एक्वायर की गई जमीनों को लेकर किसानों द्वारा किए केस की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को गमाडा ने यह रकम जमा कराई। केस की अगली सुनवाई शनिवार को है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गमाडा ने गांव चिल्ला के चालीस जमीन मालिकों की एक्वायर की गई जमीनों के बदले में उनका 28.25 करोड़ रुपये मुआवजा अदालत में जमा कराया।

गांव मौली बैदवान के 22 किसानों की एक्वायर की गई जमीन के एवज में 21.27 करोड़ रुपये बतौर मुआवजा अदालत में जमा कराया है। गमाडा के मुताबिक उसने मुआवजे की आधी रकम जमा करा दी है।
विज्ञापन


उधर, जमीन मालिकों का कहना है कि यह रकम 40 प्रतिशत है। अदालत में केस की अगली सुनवाई शनिवार को होगी, जिसमें जमीन मालिक अपनी दलील रखेंगे कि गमाडा ने कितनी रकम जमा कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गमाडा ने 2007 में सेक्टर 81 विकसित करने के लिए चिल्ला, मौली बैदवान व कुंभड़ा गांवों की 276.25 एकड़ जमीन एक्वायर की थी। इसके मुआवजे की राशि तीन सौ करोड़ से भी ज्यादा थी।


परंतु गमाडा ने किसानों को मुआवजा नहीं दिया। जमीन मालिकों ने जिला अदालत में केस कर दिया। कुछ समय पहले केस की सुनवाई के दौरान अदालत ने आदेश दिया था कि अगर गमाडा के पास किसानों का मुआवजा देने के लिए पैसे नहीं हैं, तो वह अपनी बिल्डिंग बेच दे। इसके बाद आनन-फानन में अगली सुनवाइयों के दौरान गमाडा ने रकम जमा कराई। हालांकि अभी काफी रकम बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed