फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gmada launched purab apartments scheme for festival season

गमाडा के पूरब अपार्टमेंट्स में आशियाना चाहिए, आवेदन कीजिए

Sat, 24 Oct 2015 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 24 Oct 2015 04:26 PM IST
विज्ञापन
gmada launched purab apartments scheme for festival season

गमाडा के पूरब अपार्टमेंट्स में आशियाना खरीदने का सपना है तो आवेदन करने को तैयार हो जाइए। शेड्यूल यहां पढ़ लीजिए। त्योहारों के मौसम को ध्यान में रखकर लंबे इंतजार के बाद गमाडा ने पूरब अपार्टमेंट्स स्कीम तीन लांच कर दी है।

विज्ञापन


स्कीम में वन बीचएके से लेकर थ्री बीएचके 315 फ्लैट शामिल किए गए हैं। स्कीम में केव ऑन लाइन आवेदन करने की भी सुविधा रहेगी। स्कीम में केवल आठ दिन ही आवेदन कर पाएंगे। वहीं, गमाडा ने साफ किया है कि स्कीम में पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर फ्लैट दिए जाएंगे।
विज्ञापन


गमाडा से मिली जानकारी के मुताबिक, स्कीम में लोगों को तीन नवंबर सुबह दस बजे से लेकर दस नवंबर शाम पांच तक आवदेन करना होगा। वहीं, गमाडा द्वारा अलाटमेंट भी ऑन लाइन की जाएगी। स्कीम में कोई भी भारतीय आवेदन कर सकता है। लेकिन उसकी उम्र 18 साल से कम नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कीम में आवेदन करने के लिए लोगों को गमाडा की वेबसाइट www.gmada.gov.in पर आवेदन करना होगा। इसके बाद आगे की प्रक्रियाएं की जाएगी। वहीं, गमाडा का दावा है कि उक्त फ्लैटों में जो वे लोगों को सुविधाएं देने जा रहे हैं। उनका किसी से मुकाबला नहीं किया जा सकता है।

बाजार से गमाडा के रेट ऊंचे
गमाडा दावा कर रहा है कि वह उक्त फ्लैटों का आवेदकों को कब्जा जल्दी देगा। क्योंकि फ्लैटों का अस्सी प्रतिशत कंस्ट्रक्शन काम पूरा हो चुका है। वहीं, रहता कार्य भी जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि, गमाडा ने जो रेट फ्लैटों के निकाले हैं। वे रेट मार्केट से काफी ऊंचे हैं। जबकि मार्केट उक्त राशि एक चौथाई हिस्से में फ्लैट मिल रहे हैं।

गमाडा के रेट
टाइप-------संख्या----सुपर एरिया-----कीमत
1-----------80----1095 वर्ग गज---52.60 लाख
2-----------110----1571 वर्ग गज---78.05 लाख
3-----------125----2221 वर्ग गज----98.41 लाख
 
एयरपोर्ट को कैश करने की तैयारी
गमाडा द्वारा पूरब अपार्टमेंट्स की स्कीम सेक्टर-88 में निकाली गई। अब गमाडा इस जगह की लोकेशन को कैश करने की तैयारी में है। उक्त एरिया के पास से होकर 200 फुट चौड़ी एयरपोर्ट रोड गुजरती है। वहीं, एयरपोर्ट भी कुछ ही दूरी पर है। इसके अलावा सेक्टर-81 स्थित नॉलेज सिटी और सेक्टर-66 स्थित रेलवे स्टेशन भी पास स्थित है।


गमाडा फ्लैटों में देगा यह सुविधा
1. सभी फ्लैटों का मुंह उत्तर पूर्व की ओर होगा
2. इंडिपेंडेंट सर्वेंट रूम/ आफिस रूम
3. पार्किंग- टाइप वन में अंडग्राउंउ एक कार पार्किंग, दो और तीन
वालों को दा कार पार्किंग की सुविधा
4. बड़ा, डिजाइन और हवा क्रॉस करने होने वाला बाथरूम
5.मॉडल्यूयर किचन विद ब्रांडेंड फिटिंग्स
6. 24 घंटे बिजली बैकअप की सुविधा
7. पाइप लाइन से पीएनजी और एलपीजी की सप्लाई
8. कम्युनिटी सेंटर, क्लब, योगा व मेडिटेशन हॉल
9. शॉपिंग के लिए उचित व्यवस्था
10. खेल- फुटबाल ग्राउंड, स्वीमिंग पूल, लॉन टेनिस कोर्ट, स्केटिंग रिंक, बैडमिंटन व बास्केटबाल कोर्ट, वालीबॉल कोर्ट व वाकिंग ट्रैक व टेबल टेनिस की सुविधा रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed