फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girls win gold medals in Khelo India Youth Games 2021

Khelo India Youth Games: इस बार चला बेटियों का सिक्का, वेटलिफ्टिंग, गतका, थांग-ता में जीता स्वर्ण

Mon, 06 Jun 2022 01:07 AM IST
ajay kumar दीपक शाही, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
दीपक शाही, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 06 Jun 2022 01:07 AM IST
सार

दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेलो इंडिया गेम्स-2021 की चल रही साइक्लिंग प्रतियोगिताओं के मुकाबलों में लड़कियों की टीम से रविवार को वृंदा यादव ने हरियाणा को पहला स्वर्ण पदक दिलाकर राज्य के खिलाड़ियों के लिए अच्छे संकेत दिए हैं।

विज्ञापन
Girls win gold medals in Khelo India Youth Games 2021
खेलो इंडिया यूथ गेम्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के दूसरे दिन खेल के मैदान में बेटियों का सिक्का चला। वेटलिफ्टिंग, गतका, थांग-ता, कबड्डी में बेटियों ने स्वर्णिम इतिहास रचा। किसी ने दूसरी बार स्वर्ण पर कब्जा किया तो कई खिलाड़ियों ने पहले प्रयास में ही स्वर्ण पदक हासिल कर जीत का परचम लहराया। इस खेल महाकुंभ में जीतने वाली चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र व मणिपुर की बेटियों का सपना है कि अब वे विश्व और एशियन गेम्स से साथ - साथ ओलंपिक में देश के लिए पदक लेकर आएं। 

विज्ञापन


वेट लिफ्टिंग में काजोल ने 113 किलोग्राम का वजन उठाया 
पंचकूला सेक्टर-14 के गर्ल्स गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के वेट लिफ्टिंग में पहले ही प्रयास में महाराष्ट्र की काजोल ने 113 किलोग्राम का वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। 17 वर्षीय काजोल ने 40 किलोग्राम भारवर्ग में यह जीत हासिल की है। उनके पिता महादेव श्रवण कुक का काम करते हैं। 
विज्ञापन


वह 11वीं की छात्रा है। खाली समय उनके काम में हाथ भी बंटाती हैं। उसे इस खेल के लिए अपने बड़े भाई संकेत सरगर से प्रेरणा मिली है। वह भी वेट लिफ्टिंग का प्लेयर है। काजोल रोजाना सुबह तीन और शाम को तीन घंटे वेट लिफ्टिंग का अभ्यास करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गतका में चंडीगढ़ और पंजाब की छोरियों के नाम रहा गोल्ड  
सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहली बार शामिल गतका में रवलीन कौर, अर्शदीप कौर, गुरनूर कौर ने सिंगल स्टिक के टीम इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया है। गुरनूर पहले भी नेशनल चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल कर चुकी हैं। 

रवलीन और अर्शदीप 12वीं की छात्रा हैं। गुरनूर 10वीं कक्षा में पढ़ती है। वहीं पंजाब की गतका टीम ने फ्री स्टिक टीम इवेंट में दिल्ली को 91 प्वाइंट से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। इसमें टीम में हरमित कौर, रणदीप कौर वीरपाल कौर, शामिल हैं। इसके अलावा फ्री स्टिक व्यक्तिगत में सुमन दीप कौर ने चंडीगढ़ को 15 प्वाइंट से हराकर स्वर्ण पदक जीता।  


साइक्लिंग में पहला स्वर्ण पदक हरियाणा को  
दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेलो इंडिया गेम्स-2021 की चल रही साइक्लिंग प्रतियोगिताओं के मुकाबलों में लड़कियों की टीम से रविवार को वृंदा यादव ने हरियाणा को पहला स्वर्ण पदक जीत कर हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए पदक जीतने के अच्छे संकेत दिए हैं। पदक तालिका में हरियाणा आठ पदकों के साथ पहले स्थान पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed