फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girls will no longer be able to stay in PU hostels as guests

अतिथि के तौर पर अब पीयू के छात्रावासों में नहीं रह सकेंगी छात्राएं

Fri, 25 Jun 2021 02:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Girls will no longer be able to stay in PU hostels as guests
चंडीगढ़। पीयू के छात्रावासों में अतिथि के रूप में रह रहीं छात्राओं को नहीं रखा जा रहा है। जो छात्राएं यहां रह रही थीं, उनको सूचना दिए बगैर ही उनका नाम काट दिया गया है। अब आवंटन की मांग तेज हो गई है। छात्राओं ने अधिकारियों को पत्र लिखकर उन्हें फिर से जगह देने की मांग की है।
विज्ञापन

पीयू की कुछ छात्राओं ने भेजे पत्र में लिखा है कि वह छात्रावासों में अतिथि के रूप में रह रही थीं। इसके लिए शुल्क भी अदा किया, लेकिन कोरोना काल में उनके नाम काट दिए गए। इसकी सूचना उन्हें दी जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें रूम की आवश्यकता है, क्योंकि वह शोध से लेकर अन्य प्रोजेक्ट में शामिल हैं और पीयू आना चाहती हैं। इनके अलावा यह मांग भी उठाई है कि जिन छात्राओं को रूम आवंटित किए जाने थे, वह प्रक्रिया कोरोना के कारण रोक दी गई थी, अब वह प्रक्रिया शुरू की जाए। छात्राओं ने कई वार्डन से संपर्क साधा, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। छात्राओं ने उच्चाधिकारियों से इस समस्या का जल्द से जल्द निपटारा करने की मांग की है। उधर, लड़कों के छात्रावासों में भी अतिथि के रूप में छात्रों को जगह नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed