फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girls arrived in attractive clothes, created a ruckus in fresher's party

आकर्षक परिधानों में पहुंचीं छात्राएं, फ्रेशर पार्टी में मचाया धमाल

Sun, 25 Sep 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Girls arrived in attractive clothes, created a ruckus in fresher's party
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन के परिसर में शनिवार को सुंदरता और ग्लैमर के जीवंत रंग सज गए। नए सत्र की आयोजित फ्रेशर्स पार्टी में की छात्राएं आकर्षक परिधानों में नजर आईं। इस मौके पर छात्राओं ने विभिन्न मनोरम नृत्य प्रदर्शनों के साथ-साथ फैशन शो में भी भाग लिया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेत्री व गायिका और कॉलेज की पूर्व छात्रा अदिति आर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।
विज्ञापन

उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘खाओ पियो ऐश करो’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने फेमिना मिस इंडिया सहित कई प्रतियोगिताएं जीती हैं। प्राचार्य डॉ. जतिंदर कौर ने छात्राओं का स्वागत करते हुए विजेताओं को उपाधियां प्रदान कीं। बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा अमन को मिस फ्रेशर का ताज पहनाया गया। बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा अपेक्षा नेगी को प्रथम उपविजेता और एमकॉम पहले सेमेस्टर की छात्रा वराह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा ओशीन ने मिस चार्मिंग का खिताब जीता इनके अलावा बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा जसलीन ने मिस कॉन्फिडेंस का खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed