फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girlfriend became uncomfortable at house party, youths beheaded boyfriend who went to meet her

Chandigarh News: हाउस पार्टी में असहज हुई गर्लफ्रेंड, मिलने गए ब्वाॅयफ्रेंड का युवकों ने सिर फोड़ा

Wed, 03 Jan 2024 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend became uncomfortable at house party, youths beheaded boyfriend who went to meet her
चंडीगढ़। नए साल के जश्न पर एक जनवरी की सुबह हाउस पार्टी में असहज महसूस कर रही गर्लफ्रेंड से मिलने सेक्टर-46 पहुंचे ब्वायफ्रेंड पर कुछ युवकों ने घेर कर हमला कर दिया। घटना एक जनवरी को सुबह लगभग 3.50 बजे घटी। आरोपियों ने किसी चीज से हमला कर युवक का सिर फोड़ दिया। मामले में पंचकूला सेक्टर-7 के वंश महेश्वरी (21) की शिकायत पर सेक्टर- 34 थाना पुलिस ने अक्षय, शौर्य और पवतेश नामक युवक के खिलाफ जानबूझकर चोट पहुंचाने, आपराधिक रूप से रास्ता रोकने और धमकाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह थाने की पहली एफआईआर है। शिकायतकर्ता इन्हीं आरोपियों की पहचान कर सका। बाकी की तलाश जारी है। शिकायतकर्ता वंश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक जनवरी को तड़के 3:10 बजे उसकी गर्लफ्रेंड की कॉल आई थी। उसने कहा कि सेक्टर- 46 में एक हाउस पार्टी के दौरान वह असहज महसूस कर रही है। उसकी सुरक्षा को देखते हुए वंश सेक्टर- 46 में 3:50 बजे संबंधित मकान के पास पहुंचा। इसी दौरान कुछ युवक आए और जबरन उसकी कार के आगे आकर कार रोक दी। इसके बाद उसे मारना शुरू कर दिया। इस दौरान किसी चीज से मारकर उसका सिर फोड़ दिया। हमलावरों ने उसे धमकी दी कि अगर वह गर्लफ्रेंड के साथ आसपास कहीं भी दिख गया तो उसे जान से मार देंगे। हमले में वंश के सिर से खून बहने लगा और वह किसी तरह वहां से बच कर निकला। अपने दोस्त की सहायता से वह अस्पताल इलाज के लिए पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed