फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl student mobile number upload on porn site

छात्रा का मोबाइल नंबर अश्लील साइट पर डाला

Sun, 03 Nov 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
girl student mobile number upload on porn site
चंडीगढ़। सेक्टर-21 की एक छात्रा का मोबाइल नंबर अश्लील वेबसाइट पर डालने का मामला सामने आया है। लोग उसके मोबाइल नंबर पर व्हॉट्सएप कॉलिंग और फोन कर लगातार परेशान कर रहे हैं। इससे परेशान छात्रा ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी (67) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह चंडीगढ़ के एक कॉलेज में पढ़ती है। छात्रा ने बताया कि किसी ने उसका मोबाइल नंबर अश्लील साइट पर अपलोड कर दिया है। पिछले करीब 12 घंटे में 50 से 60 लोगों के फोन आ चुके हैं। उसे व्हॉटसएप कॉलिंग भी लगातार आ रही है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि कॉलेज में परीक्षा चल रही है। इस तरह के कॉल आने से वह तंग आ चुकी है। पुलिस अब उस आरोपी का पता लगाने में जुटी हुई कि जिसने छात्रा का नंबर अश्लील साइट पर डाला है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed