फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl dies after being hit by ITBP truck

Chandigarh News: आईटीबीपी के ट्रक के नीचे आने से युवती की मौत

Fri, 14 Jun 2024 05:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Girl dies after being hit by ITBP truck
मनीमाजरा। हाउसिंग बोर्ड के पास वीरवार रात करीब आठ बजे आईटीबीपी के ट्रक के नीचे आने से एक्टिवा सवार युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान बटलाना (जीरकपुर) के गोविंद विहार निवासी 26 वर्षीय शिवानी के रूप में हुई है। शिवानी आईटी पार्क में जॉब करती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक कांस्टेबल सतप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया, बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक्टिवा सवार शिवानी ऑफिस से छुट्टी के बाद बलटाना लौट रही थी। फन रिपब्लिक सिनेमाहॉल की तरफ से हाउसिंग बोर्ड चौराहे की तरफ जाते समय कालका की ओर से आ रहे आईटीबीपी के ट्रक से टकराकर वह नीचे गिर पड़ी और ट्रक के टायर के नीचे आ गई। ट्रक का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुसिल मौके पर पहुंची। मनीमाजरा थाना प्रभारी रामदयाल और उनकी टीम शिवानी को लेकर मनीमाजरा सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों के उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 के शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

शिवानी की मौत की खबर सुनकर उसके पिता और अन्य परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। शिवानी को मृत देख उन पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन ट्रक चालक पर भी भड़ास निकाली। पुलिस ने आईटीबीपी का ट्रक चला रहे कांस्टेबल सतप्रीत सिंह को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed