{"_id":"65dc5fc40e21446a7c072f6f","slug":"girl-died-after-her-throat-cut-by-synthetic-string-in-amritsar-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: बाइक पर मां-बाप के साथ जा रही थी मासूम, ब्रिज से लटक रही सिंथेटिक तार से कट गया गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: बाइक पर मां-बाप के साथ जा रही थी मासूम, ब्रिज से लटक रही सिंथेटिक तार से कट गया गला
Mon, 26 Feb 2024 03:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 26 Feb 2024 03:28 PM IST
सार
बच्ची के पिता मनी सिंह ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सिंथेटिक डोर पर रोक लगाने के लिए प्रशासन बड़ी-बड़ी बातें करता है और समय-समय पर इसके इस्तेमाल और बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी करता है, मगर जमीन स्तर पर सिंथेटिक डोर की बिक्री करने वालों या इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
Kite string
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर में बटाला रोड स्थित मेट्रो बस ब्रिज पर छह साल की बच्ची की सिंथेटिक डोर से गला कटने से मौत हो गई। बच्ची माता-पिता के साथ बाइक पर जा रही थी और डोर की चपेट में आ गई। मामला रविवार का है। बच्ची के पिता को उस समय घटना का पता लगा जब मासूम के गले से खून की धारा बह निकली। बच्ची के शरीर से बहुत ज्यादा खून बहने के कारण उसकी जान चली गई।
वेरका स्थित दीन दयाल कालोनी निवासी मनी सिंह ने बताया कि रविवार को वह अपनी पत्नी कोमलप्रीत कौर और छह साल की बेटी खुशी के साथ बाइक पर गांव ढपई से वेरका की तरफ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जब वह सेलिब्रेशन माल के सामने मेट्रो बस ब्रिज पर पहुंचे तो ब्रिज से लटक रही सिंथेटिक डोर बाइक में आगे बैठी उनकी बेटी खुशी के गले में फंस गई।
उन्हें इसका पता नहीं चला। कुछ ही मीटर आगे जाकर पता चला कि डोर के साथ उनकी बेटी का गला कट चुका था। इस हादसे में छह साल की खुशी बुरी तरह से जख्मी हो गई। गले से लगातार खून बह रहा था। उन्होंने मौके पर मौजूद कुछ लोगों की मदद से जब अपनी बच्ची को पास के ही एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, तो डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। डाक्टरों ने उन्हें बताया कि बच्ची की सांस नली कट चुकी थी।