Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gharinda police arrested two smugglers with heroin and drug money

Amritsar: हेरोइन और ड्रग मनी के साथ दो तस्कर काबू, स्मगलर नामदेव के इशारे पर ही ISI भेजती थी नशे की खेप

Mon, 19 Feb 2024 03:18 PM IST
निवेदिता वर्मा रविंदर शर्मा, संवाद, अमृतसर (पंजाब)
रविंदर शर्मा, संवाद, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 03:18 PM IST
सार

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई इसी आरोपी नामदेव के इशारे के बाद ही ड्रोन के जरिए भारतीय क्षेत्र में हेरोइन की खेप गिराती थी। घरिंडा पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन से भी बड़े राज मिले हैं। मोबाइल फोन में दर्जन भर से ज्यादा पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क नंबर हैं। अधिकारियों को यह भी संदेह है कि आरोपी तस्कर के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ संबंध हैं।

विज्ञापन
Gharinda police arrested two smugglers with heroin and drug money
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर पुलिस जिला देहाती के थाना घरिंडा की पुलिस ने एक किलो हेरोइन और 60 हजार रुपये ड्रग मनी के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। 
विज्ञापन


एसएसपी सतिंदर सिंह ने गिरफ्तार तस्करों की पहचान रामबाग स्थित कोट आत्मा की गली नंबर छह निवासी बोबी और कोट खालसा निवासी नामदेव सिंह के रूप में बताई है। उन्होंने बताया कि दोनों तस्करों को सेकेंड डिफेंस ड्रेन के पास सूचना के आधार पर काबू किया गया। पुलिस ने ड्रेन के निकट एक सफेद रंग की एक्टिवा पर आ रहे उक्त दोनों को रोक कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक किलो हेरोइन और 60 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने एक्टिवा को कब्जे में लिया है। वहीं दोनों तस्करों से मिले मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है। मोबाइल फोन में कुछ संदिग्ध नंबरों के मिलने के बाद पुलिस उक्त नंबरों पर होने वाली बात करने वालों की भी पहचान कर उन्हें काबू करने के लिए छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


आईएसआई नामदेव के इशारे पर भेजती नशे की खेप
पकड़े गए तस्कर नामदेव का हेरोइन का नेटवर्क जीएनडीयू और शहर के कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के पास फैला हुआ है। अपने इसी नेटवर्क के जरिए ही इसके लोग युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने का काम करते हुए हेरोइन का धंधा चमका रहे थे। आरोपी की पूछताछ के बाद जब इसका खुलासा हुआ, तो पुलिस की एक दर्जन के करीब टीमें शहर के शैक्षणिक संस्थानों के पास सादा कपड़ों में मुस्तैद कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई इसी आरोपी नामदेव के इशारे के बाद ही ड्रोन के जरिए भारतीय क्षेत्र में हेरोइन की खेप गिराती थी। घरिंडा पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन से भी बड़े राज मिले हैं। मोबाइल फोन में दर्जन भर से ज्यादा पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क नंबर हैं। अधिकारियों को यह भी संदेह है कि आरोपी तस्कर के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ संबंध हैं।

यह भी पता चला है कि आईएसआई ने भारत और पाक के तस्करों से भी आरोपी नामदेव का संपर्क कराया है। नामदेव का इशारा मिलते ही पाकिस्तान से हेरोइन की खेप भारतीय सीमा में पहुंच जाती। आरोपी नामदेव अपने साथियों के साथ मिलकर सीमावर्ती इलाकों में गिराई हेरोइन की खेप उठाकर सुरक्षित ठिकाने पर लगाता है। शनिवार रात नामदेव और बोबी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इनके मोबाइल फोन की जांच की तो कई राज सामने आए। पता चला कि नामदेव पहले भी कई बार भारत-पाक सीमा से सटे गांवों में जा चुका था। फिलहाल अभी तक उसके किन्हीं स्थानीय लोगों के साथ संबंध होने की बात सामने नहीं आई। पुलिस अधिकारियों ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन का डिलीट किया डाटा रिट्रीव करने व मोबाइल फोन की अन्य एप की जांच करने के लिए उन्हें मोहाली स्थित लैब में भेजे हैं।

यूनिवर्सिटी के आसपास बेचते थे नशा
देहाती पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस्लामाबाद इलाका निवासी नामदेव ने शैक्षणिक स्थलों के आसपास हेरोइन बेचने के लिए नेटवर्क बना रखा है। खालसा कॉलेज, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के आसपास आरोपी पांच सौ से एक हजार रुपये तक नशे की पुड़ी बेचता है। इसके लिए उसने दर्जनभर कारिंदों को रखा हुआ था, जो अब अंडरग्राउंड हो चुके हैं। 


आरोपी ने तरनतारन और अमृतसर देहाती इलाकों में भी हेरोइन सप्लाई के लिए काम शुरू कर दिया था। डीएसपी अटारी सुखजिंदर सिंह की जांच में सामने आया है कि आरोपियों से पकड़ी गई हेरोइन की खेप (एक किलो हेरोइन) शुक्रवार रात ड्रोन जरिए घरिंडा थानाक्षेत्र के गांव मोदा के पास गिराई गई थी। जिसके बाद नामदेव को व्हाट्सएप काल कर पाक तस्कर ने लोकेशन के बारे में जानकारी भेजी। शनिवार रात नामदेव अपने साथी बोबी को साथ लेकर हेरोइन उठाने के लिए घर से निकला। डीएसपी ने बताया कि नामदेव और उसके साथी बोबी के मोबाइल लोकेशन ट्रेस रिपोर्ट के लिए संबंधित मोबाइल कंपनी के साथ संपर्क किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed