{"_id":"57e7e5244f1c1bf50a573c42","slug":"ghaggar-bridge-will-open-tommoro-route-diverted-for-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूजः आज से खुला जाएगा घग्गर पुल, देखिए ऐसे की गई मुरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूजः आज से खुला जाएगा घग्गर पुल, देखिए ऐसे की गई मुरम्मत
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Mon, 26 Sep 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
Ghaggar bridge
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर भांखरपुर में पुराने टू-लेन घग्गर पुल को चार दिन बाद सोमवार सुबह से खोल दी जाएगी। मरम्मत किए जाने के कारण यह पुल बुधवार रात से बंद था। इस दौरान अंबाला की ओर जाने वाले ट्रैफिक को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन दोपहिया वाहन चालकों को शनिवार को कुछ राहत मिली।
यह पुल दोपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए शनिवार शाम खोल दी गई थी। बता दें कि पुल बंद होने के कारण अंबाला की ओर जाने वाले राहगीर लगातार जाम का शिकार हो रहे हैं। बुधवार रात से पुल बंद होने के बाद से ट्रैफिक घग्गर पर समानांतर बने नए थ्रीलेन पुल से गुजर रहा है। हजारों राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंबाला की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम होने के कारण ट्रैफिक सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। ऐसे में सिंघपुरा चौक से भांखरपुर तक हाईवे स्ट्रेच पार करने में राहगीरों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
करीब डेढ़ किमी दूरी तय करने में आधा घंटे से अधिक समय लग रहा है। जीएमआर कंपनी के सीआरओ दीपक अरोड़ा के अनुसार, कंक्रीट को सूखने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल रहा था। वाहनों की आवाजाही के दौरान पुल के हिलने से कंक्रीट उखड़ जाती थी। चार दिन तक पुल बंद रखने का यही कारण था। दोपहिया वाहनों की आवाजाही शनिवार शाम से शुरू हो गई है, जबकि चार पहिया वाहनों के लिए पुल सोमवार सुबह छह बजे खोल दिया जाएगा।