{"_id":"644ea2797f3bf9c9d603a676","slug":"gas-leak-in-cold-storage-in-kapurthala-of-punjab-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: लुधियाना के बाद अब कपूरथला में गैस लीक, मौके पर पहुंचा प्रशासन, स्थिति नियंत्रण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: लुधियाना के बाद अब कपूरथला में गैस लीक, मौके पर पहुंचा प्रशासन, स्थिति नियंत्रण में
Sun, 30 Apr 2023 10:50 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 30 Apr 2023 10:50 PM IST
सार
एसडीएम लाल विश्वास बैंस ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज की गैस आपूर्ति को काट दिया गया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। गैस लीक होने की वजह से किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के बाद अब कपूरथला जिले के गांव भाणोलंगा स्थित कोल्ड स्टोरेज में गैस रिसाव की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। रविवार की देर शाम पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। इसके बाद जिला व पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
एसडीएम कपूरथला के अनुसार गैस लीक होने से किसी भी तरह का कोई जानी-माली नुकसान नहीं हुआ है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। रविवार की देर शाम करीब आठ बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर किसी ने सूचना दी थी कि गांव भाणोलंगा स्थित कोल्ड स्टोरेज में गैस लीक हुई है। इस पर तुरंत एसडीएम कपूरथला लाल विश्वास बैंस, नायब तहसीलदार राजीव खोसला, डीएसपी कपूरथला मनिंदरपाल सिंह और थाना सदर की एसएचओ इंस्पेक्टर सोनमदीप कौर पुलिस बल के साथ गांव भाणोलंगा पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
एसडीएम लाल विश्वास बैंस ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज की गैस आपूर्ति को काट दिया गया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। गैस लीक होने की वजह से किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है। बता दें कि रविवार को लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में जहरीली गैस की वजह से 11 लोगों की जान गई है।
विज्ञापन