{"_id":"5edaa0188ebc3e90b57abe54","slug":"gas-cylinder-caught-fire-in-pipliwala-town-chandigarh-news-pkl3772882125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपलीवाला टाउन में गैस सिलिंडर को लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपलीवाला टाउन में गैस सिलिंडर को लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। शनिवार सुबह पिपलीवाला टाउन में गैस सिलिंडर की गैस लीक होने से उसमें आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना प्रभारी जसविंदर कौर खुद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। मकान की पहली मंजिल पर जिस कमरे में गैस सिलिंडर को आग लगी थी, वहां से डर के मारे सब भाग गए थे। इसके बाद थाना प्रभारी और उनकी टीम उस कमरे में गए और उन्होंने गैस सिलिंडर पर मिट्टी डालकर पहले आग नियंत्रित की। इसके बाद पुलिस कर्मचारी तुरंत गैस सिलिंडर को उठाकर एक खुले मैदान में ले गए। इसके चलते एक बड़ा हादसा होने से बच गया क्योंकि अगर कुछ देर और गैस सिलिंडर में आग लगी रहती तो शायद यह फट जाता।
जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर साढ़े बारह बजे फायर ब्रिगेड और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि मकान नंबर 2177-3 पिपलीवाला टाउन में एलपीजी गैस सिलिंडर में आग लग गई है। इस पर पुलिस टीम और फायर विभाग टीम मौके पर पहुंच गई। गली में आग लगने की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मोटर साइकिल पर बने छोटे फायर टेंडर को भी साथ लाई। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मिलकर गैस सिलिंडर की आग पर काबू पाकर मनीमाजरा में एक बड़े हादसा होने से बचा लिया। स्थानीय निवासी राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस कार्य के लिए गली में रहते लोगों ने चंडीगढ़ पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाकर उनके द्वारा किए कार्य की सराहना की।