फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Garments decorated with crochet giving different fashion look to girls

Chandigarh News: क्रोशिए से सजाए परिधान युवतियों को दे रहा अलग फैशन लुक

Fri, 14 Apr 2023 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Garments decorated with crochet giving different fashion look to girls
चंडीगढ़। क्रोशिया की कला हमारी प्राचीन हस्तकला पद्धति रही है, लेकिन धीरे धीरे यह विलुप्त होने की कगार पर आ चुकी है। ऐसे में मैंने अपने डिजाइनर परिधानों को क्रोशिए के माध्यम से एक नया लुक देने का प्रयास किया है। इसे काफी हद तक सफल साबित हो रहा है। क्रोशिए से तैयार किए गए डिजाइन को सूट, शर्ट, टॉप, ब्लाउज और साड़ी पर सजाकर एक अलग अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। इन्हें कॉलेज गोइंग गर्ल्स के साथ ही युवतियां काफी पसंद कर रही हैं। यह बात ड्रेस डिजाइनर पाली वड़ैच ने बुधवार को सेक्टर- 22 स्थित एक होटल में आयोजित आठ दिवसीय (11 से 18 अप्रैल) प्रदर्शनी क्रोशे इन स्टाइल के दौरान कही। उन्होंने बताया कि गर्मी में कॉटन और जॉर्जेट से तैयार परिधानों पर क्रोशिए के डिजाइन सजाकर एक प्रयोग के तौर पर पेश किया है।
विज्ञापन

आर्मी ऑफिसर की पत्नी 82 वर्षीय पाली पिछले 30 वर्षों से ड्रेस डिजाइनर के तौर पर काम कर रही हैं। उन्होंने लारा दत्ता और किरण खेर जैसी हस्तियों के लिए भी परिधान तैयार किए हैं। उनका कहना है कि परिधान के ट्रेंड में हर वक्त नई चीजें समाहित हो रहे हैं। कई पुरानी डिजाइनें फिर से लौट कर आ रही हैं। इसे युवा काफी तवज्जो दे रहे हैं। यह स्वीकार्यता संस्कृति और परंपरा के लिए सकारात्मक बात है। उन्होंने बताया कि क्रोशिए की कला को वह जरूरतमंद और बेसहारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए माध्यम के रूप में प्रयोग कर रही हैं। वे उन जरूरतमंद महिलाओं को चिन्हित कर सबसे पहले क्रोशिए की बुनाई सिखाती हैं। उसके बाद उन महिलाओं द्वारा तैयार किए गए डिजाइन वह अपने परिधानों में प्रयोग कर उसे बाजार उपलब्ध करा रही है, ताकि उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed